झारखंड : बीसीसीएल की महिला क्लर्क ने फांसी लगा कर दी जान, पुलिस कर रही जांच

Updated at : 06 Nov 2023 1:27 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : बीसीसीएल की महिला क्लर्क ने फांसी लगा कर दी जान, पुलिस कर रही जांच

घटना के समय घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं थे. उसकी मां रोजनी रुंडा छोटी बेटी के साथ धनबाद गयी थी. इधर, सूचना पाकर बाघमारा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
  • एएमपी कोलियरी कार्यालय में कार्यरत थीं अंकिता रुंडा

प्रतिनिधि, बाघमारा : बीसीसीएल बरोरा एरिया की एएमपी कोलियरी कार्यालय में कार्यरत महिला क्लर्क अंकिता रुंडा (25) ने रविवार को बाघमारा थाना क्षेत्र की भीमकनाली श्रमिक कॉलोनी के छह नंबर ब्लॉक स्थित आवास में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. अंकिता ने आत्महत्या क्यों की, अभी उसका खुलासा नहीं हो पाया है. अंकिता अविवाहित थी. घटना के समय घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं थे. उसकी मां रोजनी रुंडा छोटी बेटी के साथ धनबाद गयी थी. इधर, सूचना पाकर बाघमारा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है.

10 माह पहले पिता की मौत के बाद मिली थी नौकरी 

अंकिता के पिता अनीश कुमार रुंडा मुराइडीह एएमपी कोलियरी में डंपर ऑपरेटर थे. 10 माह पूर्व ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गयी थी. उसके बाद अनुकंपा पर बड़ी बेटी अंकिता को एएमपी कोलियरी कार्यालय में क्लर्क की नौकरी मिली थी. अंकिता की मां रोजनी रुंडा ने बताया कि वह छोटी बेटी के साथ शनिवार को धनबाद गयी थी. धनबाद से घर लौटने पर अंकिता को फंदे से लटका देखा. तत्काल उसे उतार कर डुमरा रीजनल अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इधर, सूचना पाकर विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे और अंकिता की छोटी बहन को अनुकंपा पर नौकरी देने की मांग की.

Also Read: धनबाद : टीका लगने के बाद दो माह की नवजात की मौत, आंगनबाड़ी केंद्र में लगाया गया था टीका

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola