JEE MAINS 2024: जेईई मेंस के जनवरी सेशन का रिजल्ट कल, छात्र ऐसे कर सकेंगे चेक

Author Neha singh
Updated:
विज्ञापन
JEE MAINS 2024: जेईई मेंस के जनवरी सेशन का रिजल्ट कल, छात्र ऐसे कर सकेंगे चेक

JEE RESULTS 2024 – जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन के प्रथम सत्र की परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार अब खत्म होने वाला है. 12 फरवरी को एनटीए जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन जनवरी सत्र का रिजल्ट घोषित कर देगा. रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स एनटीए की वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं.

विज्ञापन

JEE MAINS JANUARY SESSION 2024 RESULT: जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन सेशन का रिजल्ट 12 फरवरी को पब्लिश कर दिया जाएगा. एंट्रेंस एग्जामिनेशन देने वाले कैंडिडेट जेईई मेंस रिजल्ट को एनटीए की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए jeemain.nta.ac.in पर विजिट करें. जेईई मेन प्रथम सत्र की परीक्षा इसी वर्ष 24 जनवरी से 1 फरवरी के बीच एनटीए के द्वारा ली गई थी. इस परीक्षा के पेपर 27, 29, 30 व 31 जनवरी के अलावा 1 फरवरी को दो सीटिंग में हुए थे. एनटीए के कार्यक्रम के मुताबिक फर्स्ट सीटिंग की परीक्षा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ली गई थी, वहीं सेकंड सीटिंग की परीक्षा दोपहर 3:00 से शाम 6:30 बजे तक ली गई थी.

2 दिन बाद जारी हुआ था प्रोविजनल आंसर की

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा अब परीक्षा के रिजल्ट 12 फरवरी को जारी किए जा रहे हैं. परीक्षा लिए जाने के 2 दिन बाद ही एनटीए के द्वारा प्रोविजनल आंसर की भी जारी कर दी गई थी. इसके बाद कैंडिडेट्स को आपत्ति दर्ज करने के लिए समय दिया गया था. 9 फरवरी तक का समय कैंडिडेट को मिला था. जिस दौरान प्रोविजनल आंसर की के विरुद्ध अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते थे. इस पर काफी संख्या में परीक्षार्थियों ने अपनी आपत्ति भी दर्ज कराई थी.

ऐसे जानें अपना रिजल्ट

  • जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन सेशन का रिजल्ट जानने के लिए jeemain.nta.ac.in पर विजिट करें.

  • यहां होम पेज पर जाकर JEE Main Session 1 Result 2024 के लिंक को क्लिक करें.

  • इस पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें.

  • इसके बाद जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन सेशन का रिजल्ट आपके मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगा.

  • डाउनलोड ऑप्शन को क्लिक करके स्कोर कार्ड को सेव करें.

Also Read: एनटीए ने नीट यूजी के लिए शुरू की आवेदन प्रक्रिया, 13 भाषाओं में होगी परीक्षा
12,31,874 कैंडिडेट्स का रजिस्ट्रेशन

जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन सेशन 1 की परीक्षाएं कुल 13 भारतीय भाषाओं में ली गई थीं. प्रथम सत्र की यह परीक्षा हिंदी, इंग्लिश, गुजराती, मराठी, कन्नड़, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगू, बंगाली, असमिया समेत 13 भाषाओं में हुई थी. इस परीक्षा के लिए भारत के बाहर भी 21 शहरों में केंद्र बनाए गए थे. एनटीए के मुताबिक 12,31,874 कैंडिडेट्स ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. काफी संख्या में परीक्षार्थियों ने प्रथम सत्र की परीक्षा दी थी. अब इसका रिजल्ट आ जाने के बाद ऐसे कैंडिडेट्स को राहत मिल जाएगी.

Also Read: CBSE Board exam 2024: सीबीएसई की नई गाइडलाइन से मिलेगा इन छात्रों को फायदा, जानें क्या है पूरा नियम

विज्ञापन
Neha Singh

लेखक के बारे में

By Neha Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola