ePaper

Jawan: शाहरुख खान की 'जवान' का ऑडियो ज्यूकबॉक्स लाइव, पूरे एल्बम को करें एन्जॉय

Updated at : 07 Sep 2023 9:03 AM (IST)
विज्ञापन
Jawan: शाहरुख खान की 'जवान' का ऑडियो ज्यूकबॉक्स लाइव, पूरे एल्बम को करें एन्जॉय

शाहरुख खान की फिल्म जवान ने सिनेमाघरों में धमाकेदार एंट्री की. दर्शकों के बीच जवान को लेकर उत्साह हमेशा ऊंचाइयों पर रहा है और पहले दिन जिस तरह से दर्शक सिनेमाघरों में उमड़े हैं, उससे यह पता चलता है कि फिल्म नए रिकॉर्ड्स बनने के लिए तैयार हैं.

विज्ञापन
undefined

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की जवान को रिलीज होने में बस एक ही दिन बचे है. एडवांस बुकिंग में मूवी धमाल मचा रही है. फैंस फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

undefined

जैसे-जैसे एक्शन एंटरटेनर अपनी रिलीज के करीब है, मेकर्स इसे अगले स्तर तक ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. चाहे वह जिंदा बंदा हो, चलेया, या नॉट रमैया वस्तावैया हो, जवान के एल्बम के सभी गानों को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है.

undefined

ऐसे में लगातार बढ़ते क्रेज को बढ़ाते हुए, निर्माताओं ने अब जूक बॉक्स जारी किया है. जहां दर्शक फिल्म के पूरे एल्बम का एंजॉय कर सकेंगे.

undefined

शाहरुख खान की फिल्म की रिलीज दर्शकों के लिए किसी ग्रैंड सेलिब्रेशन से कम नहीं है. सिनेमाघरों में फैंस की भारी भीड़ देखी गई और फिल्म देखने के लिए एक अलग ही उत्साह देखा गया.

undefined

बता दें, जवान के जिंदा बंदा को अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया हैं. गाने में दोहे वसीम बरेलवी ने दिए हैं जबकि लीरिक्स इरशाद कामिल ने दिए हैं. वहीं गाने को आवाज अनिरुद्ध रविचंदर ने ही दी हैं.

undefined

बात करें जवान के दूसरे गाने चलेया की तो इस गाने को भी अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया हैं और इसके बोल कुमार ने दिए हैं. इस रोमांटिक धुन को अरिजीत सिंह और शिल्पा राव ने खूबसूरती से गाया हैं.

undefined

वहीं फिल्म का नॉट रमैया वस्तावैया एक धमाकेदार पार्टी नंबर है, जिसे कंपोज अनिरुद्ध रविचंदर ने ही किया हैं और गाने के बोल भी कुमार ने दिए हैं. गाने में एनर्जेटिक आवाज अनिरुद्ध रविचंदर, विशाल ददलानी और शिल्पा राव ने दी हैं.

undefined

‘जवान’ एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट प्रस्तुति है.

undefined

यह फिल्म 7 सितंबर, 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होने के लिए तैयार है.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola