ePaper

Janhvi Kapoor और खुशी ने एक- दूसरे पर लुटाया जमकर प्यार, बोनी कपूर के कमेंट ने खींचा फैंस का ध्यान

Updated at : 20 Mar 2022 9:40 AM (IST)
विज्ञापन
Janhvi Kapoor और खुशी ने एक- दूसरे पर लुटाया जमकर प्यार, बोनी कपूर के कमेंट ने खींचा फैंस का ध्यान

जाह्नवी कपूर ने खुशी कपूर संग इंस्टाग्राम पर बहुत ही प्यारी फोटो शेयर की हैं. तसवीर में दोनों बहनें एक दूसरे को किस करने वाला पोज दे रही है. जाह्नवी नेकलाइन की बॉडीकॉन ड्रेस में काफी बोल्ड दिख रही है. इसपर उनके पिता बोनी कपूर ने कमेंट किया है जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने हाल ही में शिमरी आउटफिट में ग्लैमरस फोटोशूट कराया था. इस फोटोशूट में एक्ट्रेस ने अपनी दिलकश अदाओं से फैंस को क्रेजी कर दिया था. जाह्नवी ने अपनी फिट बॉडी को फ्लॉन्ट करते हुए कई तसवीरें पोस्ट की थी. अब एक्ट्रेस ने अपनी बहन खुशी कपूर संग फोटो शेयर की है, जिसपर उनके पिता बोनी कपूर ने कमेंट किया है.

जाह्नवी कपूर- खुशी कपूर की फोटो

जाह्नवी कपूर ने खुशी कपूर संग इंस्टाग्राम पर बहुत ही प्यारी फोटो शेयर की हैं. इसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा है, किसी किसी विथ माई बेबी. तसवीर में दोनों बहनें एक दूसरे को किस करने वाला पोज दे रही है. जाह्नवी नेकलाइन की बॉडीकॉन ड्रेस में काफी बोल्ड दिख रही है. जबकि खुशी ने बैकलेस आउटफिट पहना हुआ है.

https://www.instagram.com/p/CbRn09LoONS/

बोनी कपूर का कमेंट वायरल

जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर की इस फोटो पर वैसे तो यूजर्स इनबॉक्स में कमेंट करके प्यार बरसा ही रहे है. लेकिन उनके पिता बोनी कपूर ने भी कमेंट किया है जो बहुत ही प्यारा है. बोनी ने कमेंट में लिखा, ‘मेरे 4 में से 2 प्यारे बच्चे.’ इस पर महीप कपूर ने लिखा, ‘माय गर्ल.’ संजय कपूर ने रेड हार्ट वाला इमोजी बनाया.

https://www.instagram.com/p/CbPzDTpIbLR/

जान्हवी के नाम प्यारा सा पोस्ट

इसी महीने मार्च में जान्हवी कपूर ने अपना 25वां जन्मदिन मनाया. इस खास मौके पर बोनी कपूर ने एकट्रेस की एक तसवीर पोस्ट कर कैप्शन में लिखा था, ‘हमारे जीवन का आनंद, तुम जैसी हो, वैसी ही बनी रहो, सरल, जमीन से जुड़ी रहो, सभी का सम्मान करो, गर्मजोशी फैलाओ, ये तुम्हारे गुण हैं जो तुम्हें चांद से परे ले जाएंगे. जन्मदिन मुबारक हो बेटा.’

Also Read: Madhuri Dixit -जैकी श्रॉफ ने सुन बेलिया गाने पर किया जबरदस्त डांस,रोमांटिक केमेस्ट्री देख फैंस हुए क्रेजी

इन फिल्मों को लेकर जान्हवी- खुशी चर्चा में

फिल्मों की बात करें जान्हवी कपूर ‘गुड लक जेरी’ में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म के सेट से एक्ट्रेस शूटिंग की तसवीरें भी शेयर करती रहती है. इसके अलावा वो ‘मिली’ और ‘तख्त’ को लेकर भी चर्चा में है. वहीं, उनकी छोटी बहन खुशी कपूर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola