गोड्डा में प्रदीप यादव के दो ठिकानों पर भी छापा, सामान भी ले गये IT अफसर

Published by : Sameer Oraon Updated At : 05 Nov 2022 10:13 AM

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट से विधायक प्रदीप यादव के गोड्डा व पौड़ैयाहाट स्थित आवास, इनके निजी सहायक देवेंद्र पंडित, विधायक से जुड़े संवेदक श्यामाकांत यादव के तीन ठिकानों पर शुक्रवार को आयकर की टीम ने छापा मारा. प्रदीप यादव के गोड्डा िस्थत घर में छापेमारी के बाद सामान गाडी में रखते आइटी के पदाधिकारी.

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट से विधायक प्रदीप यादव के गोड्डा व पौड़ैयाहाट स्थित आवास, इनके निजी सहायक देवेंद्र पंडित, विधायक से जुड़े संवेदक श्यामाकांत यादव के तीन ठिकानों पर शुक्रवार को आयकर की टीम ने छापा मारा. धनबाद से 10 गाड़ियों पर सवार होकर करीब डेढ़ दर्जन इनकम टैक्स के पदाधिकारी व कर्मी गोड्डा पहुंच कर सुबह सात बजे से एक साथ सभी स्थानों पर छापेमारी शुरू की. छापेमारी दिनभर चली.

इनकम टैक्स के अधिकारी प्रदीप यादव के सरकंडा स्थित आवास, उनके पैतृक आवास पोड़ैयाहाट के बोहरा गांव तथा प्रदीप यादव के निजी सहायक के सरकंडा स्थित आवास पहुंचे व कार्रवाई शुरू की. वहीं प्रदीप के करीबी माने जानेवाले संवेदक श्यामाकांत यादव के गोड्डा स्थित आवास, होटल स्काय ब्लू व पोड़ैयाहाट के डांडै गांव में भी आइटी के अधिकारी पहुंचे. बोहरा गांव से छापेमारी करने पहुंची टीम शाम करीब तीन बजे लौट आयी.

वहीं गोड्डा स्थित आवास पर सुबह सात बजे से लेकर देर शाम तक लगातार छापेमारी जारी रही. इस दौरान अधिकारियों के हाथ कुछ कागजात लगे, जिसे लेकर अपने वाहनों में रख लिये. छापेमारी के दौरान पूछे जाने पर इनकम टैक्स के अधिकारी ने कुछ भी कहने से मना कर दिया. छापा से पूर्व हथियार बंद सीआरपीएफ के जवानों ने प्रदीप यादव के आवास को चारों ओर से घेर लिया.

इसके बाद चार की संख्या में पदाधिकारी प्रदीप यादव के आवास में घुसे. उनके साथ सुरक्षा बल भी मौजूद थे. आवास में घुसने के बाद छापेमारी टीम ने मुख्य दरबाजे को बंद कर लिया. छापेमारी के दौरान दो वरीय पदाधिकारी आवास से बाहर निकल कर कुछ पूछताछ कर उनके निजी सहायक देवेंद्र पंडित के प्रतापनगर स्थित आवास पहुंची. देवेंद्र के आवास पर भी देर शाम तक छापेमारी अभियान जारी रही.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola