नेताओं के बिगड़े बोल : इरफान अंसारी ने कहा- सदन में भौंक रहे भाजपाई, सीपी सिंह बोले- थूक कर चाटते हैं इरफान
Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 05 Mar 2020 3:35 AM
सदन के अंदर और बाहर सत्ता पक्ष व विपक्ष का गतिरोध बढ़ रहा है. सदन की कार्यवाही बाधित होने पर एक तरफ सत्ता पक्ष के विधायक विपक्ष पर ठीकरा फोड़ रहे हैं. वहीं, विपक्षी दल के विधायक ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक सदन में बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता नहीं मिल जाती, तब सदन को चलने नहीं दिया जायेगा.
रांची : सदन के अंदर और बाहर सत्ता पक्ष व विपक्ष का गतिरोध बढ़ रहा है. सदन की कार्यवाही बाधित होने पर एक तरफ सत्ता पक्ष के विधायक विपक्ष पर ठीकरा फोड़ रहे हैं. वहीं, विपक्षी दल के विधायक ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक सदन में बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता नहीं मिल जाती, तब सदन को चलने नहीं दिया जायेगा.
बुधवार को सदन के बाहर भी सत्ता पक्ष व विपक्ष के विधायकों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाये. कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि भाजपा नेताओं को संसदीय आचरण सीखने की जरूरत है. संसदीय परंपरा का उल्लघंन कर सदन में भाजपा नेता कुत्तों की तरह भौंक रहे हैं. अपने आचरण से संसदीय मर्यादा को ठेस पहुंचा रहे हैं. इन पर कार्रवाई करने की जरूरत है.
इधर, भाजपा विधायक सीपी सिंह ने कहा कि इरफान अंसारी हद से ज्यादा बोलते हैं. ये थूक कर चाटनेवाले नेता हैं. सत्ता पक्ष के लोग हमें संसदीय मर्यादा क्या बतायेंगे. जहां तक इरफान अंसारी की बात है, वे कुछ भी बोलते रहते हैं. पहले कहा करते थे कि प्रदीप यादव के कांग्रेस में शामिल होने पर इस्तीफा दे देंगे. अब कह रहे हैं कि बाबूलाल कुतुबमीनार से कूदेंगे, तो इस्तीफा देंगे.
स्पीकर पर माइक फेंका था, तब कहां थी नैतिकता? : विधायक अमित मंडल ने कहा कि इरफान अंसारी को बताना चाहिए कि जिस वक्त स्पीकर पर माइक फेंक कर मारा गया था, उस वक्त कहां थी नैतिकता. भाजपा नेता मर्यादित तरीके से अपना विरोध जता रहे हैं. विधायक अनंत ओझा ने कहा कि भाजपा विधायकों ने बाबूलाल मरांडी को विधायक दल के नेता चुन लिया है. नेता प्रतिपक्ष के बिना सदन कैसे चलेगा? सदन में गड़बड़ी होने पर नेता प्रतिपक्ष ही आवाज उठाते हैं.
राजनीतिक कारणों से नेता प्रतिपक्ष को मान्यता प्रदान करने में विलंब किया जा रहा है. राज्यसभा चुनाव को लेकर हेराफेरी करने की कोशिश की जा रही है. इसका सदन के अंदर व और बाहर विरोध जारी रहेगा. भाजपा विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि जब तक नेता बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता नहीं मिल जाती, तब तक सदन के अंदर व बाहर विरोध जारी रहेगा.
स्पीकर की बातों पर विपक्षी विधायकों को भरोसा करना चाहिए – बंधु : विधायक बंधु तिर्की ने कहा कि गतिरोध की वजह से सदन की कार्यवाही बाधित हो रही है. विधायकों को शालीनता बरतने की जरूरत है. स्पीकर की बातों पर विपक्षी विधायकों को भरोसा करना चाहिए. गतिरोध होने की वजह से जनता के सवाल हंगामे की भेंट चढ़ जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










