ePaper

IRCTC इतने रुपए में करा रहा काशी विश्वनाथ से पशुपतिनाथ तक का दर्शन, जानिए इस शानदार टूर पैकेज की पूरी डिटेल

Updated at : 03 Dec 2023 1:05 PM (IST)
विज्ञापन
IRCTC इतने रुपए में करा रहा काशी विश्वनाथ से पशुपतिनाथ तक का दर्शन, जानिए इस शानदार टूर पैकेज की पूरी डिटेल

IRCTC: आईआरसीटीसी सैलानियों के लिए आए दिन शानदार टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है. जिसमें कम बजट में यात्रियों को सैर के साथ-साथ सभी सुविधा मुहैया कराई जाती है. इस बार भोलेनाथ के भक्तों के लिए आईआरसीटीसी (IRCTC) एक खास टूर पैकेज लेकर आया है. चलिए जानते हैं विस्तार से.

विज्ञापन
undefined

IRCTC: आईआरसीटीसी सैलानियों के लिए आए दिन शानदार टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है. जिसमें कम बजट में यात्रियों को सैर के साथ-साथ सभी सुविधा मुहैया कराई जाती है. इस बार भोलेनाथ के भक्तों के लिए आईआरसीटीसी (IRCTC) एक खास टूर पैकेज लेकर आया है. चलिए जानते हैं विस्तार से.

undefined

दरअसल लखनऊ के आईआरसीटीसी द्वारा यात्रियों को नेपाल हवाई टूर पैकज लॉन्च किया गया है. इस टूर पैकेज में आईआरसीटीसी, क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ द्वारा काशी विश्वनाथ धाम (वाराणसी) से पशुपतिनाथ (नेपाल) के लिए टूर पैकेज लॉन्च किया गया है..

undefined
जानें टूर पैकेज की शुरूआत

गौरतलब है कि इस हवाई टूर पैकज की शुरूआत 25 दिसंबर से लेकर 29 दिसंबर तक है. इस टूर पैकेज में आपको 04 रात्रि और 05 दिन यात्रा कराया जाएगा. इसमें आपको वाराणसी से काठमांडू और फिर वाराणसी फ्लाइट से वापसी की व्यवस्था दी गई है.

Also Read: PHOTOS: ये हैं पश्चिम बंगाल की बेस्ट जगहें, जानिए यहां घूमने के लिए सबसे अच्छा समय और इसका इतिहास
undefined
इन जगहों पर घुमाया जाएगा

बता दें कि इस टूर पैकेज में आपको काठमाण्डू में पशुपतिनाथ मन्दिर, बौद्धनाथ स्तूप, दरबार स्क्वायर, तिब्बती रिफ्यूजी सेंटर एवं गार्डन ऑफ ड्रीम्स, पोखरा में मनोकामना मन्दिर, विन्ध्यवासिनी मन्दिर, गुप्तेश्वर महादेव गुफा आदि जगहों पर घुमाया जाएगा.

undefined
ये मिलेंगी सुविधाएं

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको फ्लाइट से जाने और आने की सुविधा दी जाएगी. इसके अलावा तीन स्टारा होटलों में ठहरने की व्यवस्था और खाने के लिए ब्रेकफास्ट, लन्च और डिनर की सुविधा दी जाएगी.

Also Read: Tourist Places In India:ये हैं भारत में घूमने लायक बेस्ट पर्यटन स्थल, साल 2023 खत्म होने से पहले जरूर घूम आएं
undefined
क्या है पैकेज की कीमत

बताते चलें कि अगर आप आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में तीन लोगों के साथ साथ जाने पर प्रति व्यक्ति 36800 रुपए देने होंगे. दो व्यक्तियों के अनुसार प्रति व्यक्ति 37600 रुपए देने होंगे. एक व्यक्ति अगर जाता है तो उसे 46000 रुपए देने होंगे.

undefined
कैसे करें बुकिंग

आपको बताते चलें कि इस यात्रा की बुकिंग के लिए आपको पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ और वाराणसी स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय और आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं.

Also Read: Christmas 2023: क्रिसमस के लिए बेस्ट है मनाली, यहां आपको मिलेगा पार्टी का डबल डोज, जल्द बना लें घूमने का प्लान
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola