Indian Railways: रेलवे ने आगरा-झांसी रूट पर इन चार ट्रेनों को कर दिया रद्द, देखें List

आगरा झांसी रेलवे लाइन पर इंटरलॉकिंग का काम चलने की वजह से आगरा झांसी की चार ट्रेनों को 2 दिन के लिए निरस्त कर दिया गया है, जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है
आगरा रेल मंडल पर स्थित आगरा से धौलपुर के बीच जाजऊ रेलवे स्टेशन पर स्थित तीसरी लाइन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है, जिसके कारण रेलवे ने आगरा झांसी की चार ट्रेनों को 2 दिन के लिए पूर्ण रूप से निरस्त कर दिया है. इसके साथ ही कई ट्रेनों को रेग्यूलेट किया गया है, जिसके कारण इस लाइन पर चलने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है.
आगरा रेल मंडल के पीआरओ एस के श्रीवास्तव के अनुसार आगरा रेल मंडल के अंतर्गत जाधव स्टेशन पर तीसरी लाइन पर इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है. इस कार्य के चलते रेलवे द्वारा 9 व 10 दिसंबर का ब्लॉक लिया गया है, जिसके तहत आगरा से झांसी के लिए चलने वाली 4 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है.
निरस्त ट्रेन
11807 झांसी आगरा कैंट एक्सप्रेस
11808 आगरा कैंट झांसी एक्सप्रेस
11901 झांसी आगरा कैंट एक्सप्रेस
11902 आगरा कैंट झांसी एक्सप्रेस
आगरा रेल मंडल के पीआरओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि इन ट्रेनों को रेग्यूलेट करके निकाला जाएगा इसके अलावा ट्रेन संख्या-
20839 उधमपुर दुर्ग
11078 जम्मू तवी पुणे झेलम एक्सप्रेस
12807 विशाखापट्टनम निजामुद्दीन
18478 योग नगरी ऋषिकेश पुरी उत्कल एक्सप्रेस
12641 कन्याकुमारी निजामुद्दीन
इन सभी ट्रेनों को 5 से 50 मिनट तक रेगुलेट किया गया है, जिसकी वजह से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
बता दें कि कोहरे की वजह से रेलवे द्वारा पहले ही कई ट्रेनों के परिचालन को रोक दिया गया है. वहीं अब आगरा रूट पर इन ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को सफर करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.
रिपोर्ट : राघवेंद्र सिंह गहलोत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




