ePaper

Golden Triangle Tour: आईआरसीटीसी करा रहा दिल्ली, आगरा और जयपुर की सैर, जानें किराया

Updated at : 28 Jan 2024 2:29 PM (IST)
विज्ञापन
Golden Triangle Tour: आईआरसीटीसी करा रहा दिल्ली, आगरा और जयपुर की सैर, जानें किराया

Golden Triangle Tour: आईआरसीटीसी पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए आए दिन शानदार टूर पैकेज लेकर आता रहता है. इस बार दिल्ली, आगरा और जयपुर के लिए टूर पैकेज लॉन्च किया गया है. आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स.

विज्ञापन
undefined

Golden Triangle Tour: आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म) पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए आए दिन शानदार टूर पैकेज लेकर आता रहता है. इस बार दिल्ली, आगरा और जयपुर के लिए टूर पैकेज लॉन्च किया गया है. आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स.

undefined
आईआरसीटीसी टूर पैकेज का नाम

IRCTC इस बार आपको आगरा, दिल्ली और जयपुर घूमाने जा रहा है. इस टूर पैकेज का नाम Golden Triangle ex Kozhikode है. जिसकी शुरुआत केरल के कोझिकोड से होगी. यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है.

undefined
इन जगहों पर घुमाया जाएगा

इस पैकेज में आपको दिल्ली में तीन दिन तक घुमाया जाएगा. इसके बाद 2 रात जयपुर और एक रात आगरा का भ्रमण कराया जाएगा. जहां आपको 3 स्टार होटल में ठहरने की सुविधा के साथ-साथ 6 ब्रेकफास्ट और 6 डिनर की सुविधा भी दी जा रही है.

Also Read: Top 4 Beautiful Villages: ये हैं भारत के 4 सबसे खूबसूरत और बेस्ट गांव, लाइफ में एक बार जरूर जाएं घूमने
undefined
कब हो रही शुरू

इस पैकेज की शुरुआत 30 मार्च 2024 से होगी. यह पूरा पैकेज 8 दिन और 7 रात इन जगहों पर घुमाया जाएगा.

Also Read: Mumbai Tourist Places: मुंबई में घूमने के लिए ये हैं टॉप 6 जगहें
undefined
जानें किराया

आईआरसीटीसी के इस टूर में अगर आप सिंगल जाते हैं तो 48,050 रुपए देना होगा और दो लोग जाते हैं तो प्रति व्यक्ति 36,100 रुपए किराया देना होगा. जबकि तीन लोग यात्रा पर जाते हैं तो प्रति व्यक्ति 34,300 रुपए किराया देना होगा. फिलहाल बताते चलें कि इस पैकेज की बुकिंग आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट irctctourism.com पर जाकर ऑनलाइन करा सकते हैं.

Also Read: IRCTC ने लॉन्च किया है चेन्नई से दुबई के लिए टूर पैकेज, 5 दिन मिलेगा घूमने का मौका, जानें बुकिंग डिटेल्स
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola