गढ़वा के भंडरिया में पुलिस हिरासत में मौत मामले की जांच शुरू, SDO ने मृतक के परिजनों से की पूछताछ

Updated at : 03 Jun 2021 4:23 PM (IST)
विज्ञापन
गढ़वा के भंडरिया में पुलिस हिरासत में मौत मामले की जांच शुरू, SDO ने मृतक के परिजनों से की पूछताछ

Jharkhand News (भंडरिया, गढ़वा) : झारखंड के गढ़वा जिला अंतर्गत भंडरिया के भुरकादोहर निवासी कृपाल मांझी की पुलिस हिरासत में कथित मौत के मामले में बुधवार को रंका अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार लिंडा ने मृतक के घर पहुंचकर मामले की जानकारी ली. इस दौरान मृतक के पुत्र जगेश्वर मांझी, भाई रामनंदन मांझी, ग्रामीण तुलसीदास मांझी व महादेव मुंडा का बयान दर्ज किया गया. साथ ही इसकी वीडियोग्राफी भी करायी गयी. जांच टीम में एसडीओ के अलावे रंका के अंचलाधिकारी शंभू राम, भंडरिया सीओ मदन मोहली एवं बीडीओ विपिन कुमार भारती भी शामिल थे.

विज्ञापन

Jharkhand News (संतोष वर्मा, भंडरिया, गढ़वा) : झारखंड के गढ़वा जिला अंतर्गत भंडरिया के भुरकादोहर निवासी कृपाल मांझी की पुलिस हिरासत में कथित मौत के मामले में बुधवार को रंका अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार लिंडा ने मृतक के घर पहुंचकर मामले की जानकारी ली. इस दौरान मृतक के पुत्र जगेश्वर मांझी, भाई रामनंदन मांझी, ग्रामीण तुलसीदास मांझी व महादेव मुंडा का बयान दर्ज किया गया. साथ ही इसकी वीडियोग्राफी भी करायी गयी. जांच टीम में एसडीओ के अलावे रंका के अंचलाधिकारी शंभू राम, भंडरिया सीओ मदन मोहली एवं बीडीओ विपिन कुमार भारती भी शामिल थे.

जांच के दौरान एसडीओ राजेश कुमार लिंडा ने कहा कि गांव के अन्य लोग भी अपनी इच्छा से घटना के बारे में लिखित बयान दर्ज करा सकते हैं. इसके लिए लोग अनुमंडल कार्यालय भी पहुंच सकते हैं. जांच के बाद उन्होंने ग्रामीणों को कहा कि बयान दर्ज कराने के लिए प्रेस के माध्यम से सूचना प्रसारित की जायेगी.

उन्होंने कहा कि भंडरिया थाना व अस्पताल पहुंच कर संबंधित लोगों का बयान दर्ज किया जायेगा. जांच के बाद ग्रामीणों ने मृतक के दो नाबालिग बच्चों को लेकर सरकारी योजना का लाभ देने के अनुरोध पर उन्होंने कहा अभी वे कुछ भी नहीं कर सकते हैं.

Also Read: गढ़वा के भंडरिया में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, घर के बाहर शव छोड़ भागी पुलिस, SP ने जांच की कही बात

जांच के बाद ग्रामीणों ने शिकायत करते हुए कहा कि तीन दिनों से उन्हें अधिकारियों का यहां आने इंतजार था, ताकि उनके आने पर उन्हें अपनी बातों को रखने का मौका मिलेगा. लेकिन एसडीओ ने यहां आकर भी उन्हें अपनी बातों को रखने का मौका नहीं दिया. इस दौरान ग्रामीण आनंदी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी, सत्येन्द्र गोस्वामी, चन्द्रशेखर सिंह, परमेश्वर मांझी, रामराज मांझी, मनीष मांझी,मनोज मांझी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola