नवरात्रि में ट्राई करें बिना प्याज-लहसुन की ये स्वादिष्ट रेसिपीज

Updated at : 20 Mar 2026 10:50 AM (IST)
विज्ञापन
No Onion No Garlic Recipes Ideas

बिना प्याज-लहसुन की रेसिपी (AI Generated Image)

No Onion No Garlic Recipes Ideas: अगर आप भी नवरात्रि के लिए बिना लहसुन प्याज से बनने वाली डिश खोज रहे हैं तो यहां दिए कुछ आइडियाज को ट्राई कर सकते हैं.

विज्ञापन

No Onion No Garlic Recipes Ideas: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च से हो चुकी है और आज यानी 20 मार्च को नवरात्रि का दूसरा दिन है. नौ दिनों तक चलने वाला यह पावन पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना का विशेष समय होता है. इस पावन त्योहार पर कई लोग बिना लहसुन प्याज का खाना बनाते हैं. अगर आप भी इस नवरात्रि खाने में बनाने के लिए बिना प्याज-लहसुन की आसान और स्वादिष्ट रेसिपी ढूंढ रहे हैं, तो आप इस आर्टिकल से कुछ रेसिपीज आइडियाज ले सकते हैं. 

दही आलू 

सबसे पहले आलू उबालकर छील लें और टुकड़ों में काट लें. अब एक कड़ाही में घी गरम करें और उसमें जीरा डालें. जब जीरा चटकने लगे तो बारीक कटी हरी मिर्च डालें. इसके बाद आलू डालकर हल्का सा भून लें. अब दही को अच्छे से फेंटकर उसमें थोड़ा पानी मिलाएं और कड़ाही में डाल दें. इसमें सेंधा नमक डालकर धीमी आंच पर 3–4 मिनट पकाएं. ध्यान रखें कि दही को ज्यादा न उबालें, वरना फट सकता है. ऊपर से हरा धनिया डालकर गरमा-गरम परोसें. 

पनीर मखाना सब्जी 

पनीर मखाना सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही में थोड़ा घी गरम करके मखानों को हल्का कुरकुरा होने तक भून लें और अलग रख दें. फिर उसी कड़ाही में पनीर के टुकड़ों को हल्का सा सुनहरा सेक लें. अब घी गरम करके उसमें जीरा डालें, फिर टमाटर की प्यूरी डालकर कुछ मिनट तक पकाएं. इसके बाद भीगे हुए काजू का पेस्ट डालकर ग्रेवी को गाढ़ा और क्रीमी बनाएं. अब इसमें सेंधा नमक, काली मिर्च और हरी मिर्च डालें और जरूरत के अनुसार पानी मिलाकर ग्रेवी तैयार करें. अंत में भुने हुए मखाने और पनीर डालकर 3–4 मिनट धीमी आंच पर पकाएं. इसके ऊपर से हरा धनिया डालकर गरमागरम सर्व करें. 

साबूदाना खिचड़ी 

साबूदाना को 4–5 घंटे पहले धोकर भिगो दें. जब यह फूल जाए तो पानी पूरी तरह निकाल लें. अब कड़ाही में घी गरम करें, उसमें हरी मिर्च डालें और फिर उबले हुए आलू के टुकड़े डालकर हल्का भूनें.इसके बाद भुनी हुई मूंगफली डालें. अब साबूदाना और सेंधा नमक डालकर धीरे-धीरे मिलाएं. इसे मध्यम आंच पर पकाएं. लास्ट में नींबू का रस और हरा धनिया डालकर परोसें. 

साबूदाना वड़ा 

भीगे हुए साबूदाना को एक बर्तन में लें. इसमें उबले आलू मैश करके डालें. अब भुनी हुई मूंगफली, बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया और सेंधा नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. इस मिश्रण से छोटी-छोटी टिक्की बना लें. कड़ाही में तेल गरम करें और वड़ों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. गरमा-गरम वड़ा तैयार है. 

कुट्टू का चीला

कुट्टू का आटा एक बर्तन में लें और उसमें पानी डालकर पतला घोल तैयार करें. इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ आलू और सेंधा नमक डालें. अब तवा गरम करें और थोड़ा घी लगाएं. घोल को तवे पर डालकर फैलाएं और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें. स्वादिष्ट कुट्टू का चीला तैयार है. 

यह भी पढें: व्रत में ट्राइ करें शेफ रणवीर बरार का खास ड्राई फ्रूट शेक – ऊर्जा से भर देगा आपका दिन

यह भी पढें: व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? ट्राई करें शेफ रणवीर बरार की व्रत वाली आलू टिक्की

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola