Indian Railways News: रांची-हजारीबाग रेल परियोजना का काम पूरा, जानें कब रेल मंत्री करेंगे उद्घाटन

Indian Railways News|Ranchi-Hazaribagh Rail Line Latest Update|इस मार्ग के शुरू होने से रांची को बरकाकाना के रास्ते उत्तरी छोटानागपुर के मुख्यालय हजारीबाग और हावड़ा, नयी दिल्ली ग्रांड कॉर्ड मेन लाइन पर स्थित कोडरमा से सीधे रेल यात्रियों को जोड़ने का काम करेगी.
Indian Railways News|Ranchi-Hazaribagh Rail Line Latest Update|केंद्र सरकार और राज्य सरकार की महात्वाकांक्षी रेल परियोजना रांची-बरकाकाना-हजारीबाग-कोडरमा-गिरिडीह रेल परियोजना (Ranchi-Barkakana-Hazaribagh-Koderma-Giridih Rail Project) का काम पूरा हो गया है. नवनिर्मित सिधवार-सांकी (Sidhwar-Sanki) 27 किलोमीटर रेलखंड पर 18 नवंबर को इंजन का ट्रायल रन (Engine Trial Run( सफल रहा.
रेलखंड पर 4 टनल, 32 कर्व और 5 बड़े पुल
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और हजारीबाग (Hazaribagh) के सांसद जयंत सिन्हा (BJP MP Jayant Sinha) के रेलवे सांसद प्रतिनिधि जीतेंद्र जैन ने बताया कि 27 किमी लंबे इस रेल खंड में चार टनल, 32 कर्व और पांच बड़े पुल का निर्माण किया गया है. जीतेंद्र जैन ने बताया कि अब नवनिर्मित रेल परियोजना का कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (Commissioner of Railway Safety) निरीक्षण करेंगे.
Also Read: Indian Railways News: हटिया-टाटानगर पैसेंजर ट्रेन के समय में हुआ बदलाव, अलपुझा-धनबाद का भी समय बदला
कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी के निरीक्षण के बाद चालू होगी लाइन
कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी के निरीक्षण के बाद इस लाइन को यात्री सेवा के लिए चालू कर दिया जायेगा. इस रेल मार्ग के शुरू हो जाने से रांची को बरकाकाना के रास्ते उत्तरी छोटानागपुर के मुख्यालय हजारीबाग और हावड़ा, नयी दिल्ली ग्रांड कॉर्ड मेन लाइन पर स्थित कोडरमा से सीधे रेल यात्रियों को जोड़ने का काम करेगी.
इस रेलमार्ग के चालू हो जाने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
सांसद के रेलवे प्रतिनिधि जीतेंद्र जैन ने बताया कि दिसंबर में रेल मंत्री खुद रांची-हजारीबाग रेल लाइन का उद्घाटन करने आयेंगे. इनके साथ हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा भी कार्यक्रम में शामिल रहेंगे. रांची से हजारीबाग रेल रूट चालू होने से हजारीबाग के लोगों को काफी सुविधा होगी. रेल यात्री सफर के दौरान दिलकश वादियों का लुत्फ उठा सकेंगे. यह रेल मार्ग राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने का भी काम करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




