ePaper

Indian Railways: यात्रा की कर रहे हैं तैयारी तो पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने कर दिया है इन ट्रेनों को कैंसिल

Updated at : 02 Jul 2022 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
Indian Railways: यात्रा की कर रहे हैं तैयारी तो पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने कर दिया है इन ट्रेनों को कैंसिल

Indian Railways News : एक बार फिर बिजली की मांग बढ़ते ही कोयले की आपूर्ति में कमी आने लगी है. जिसके चलते रेलवे ने पैसेंजर (यात्री) ट्रेन को कैंसिल किया है .पैसेंजर की जगह गुड्स ट्रेन (मालगाड़ी) का संचालन किया जाएगा.

विज्ञापन

Indian Railways News : एक बार फिर बिजली की मांग बढ़ते ही कोयले की आपूर्ति में कमी आने लगी है. जिसके चलते रेलवे ने पैसेंजर (यात्री) ट्रेन को कैंसिल किया है .पैसेंजर की जगह गुड्स ट्रेन (मालगाड़ी) का संचालन किया जाएगा. उत्तर रेलवे (एनआर) ने बरेली (Bareilly News) ,मुरादाबाद,मेरठ, शाहजहांपुर, हरदोई और लखनऊ जंक्शन संचालित एवं गुजरने होने वाली 08 ट्रेन को शनिवार शाम कैंसिल किया गया है. मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक ( कोचिंग ) सुधीर सिंह ने बताया कि यह ट्रेन 03 से 05 जुलाई के बीच कैंसिल रहेंगी.इन ट्रेन के कैंसिल होने से यात्रियों को दिक्कत होनी तय है.

ग्रीष्म ऋतु आने के कारण बिजली की खपत अत्यधिक बढ़ गई है.जिसके चलते बिजली घरों में कोयला की कमी न हो, इसलिए बिजली घरों तक कोयला की आपूर्ति करने के लिए रेल प्रशासन युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है.कोयले की आपूर्ति के लिए भारतीय रेल कोयला ले जानें वाली गुड्स ट्रेन को प्राथमिकता देते हुए संचालित किया जा रहा है.जिसके चलते ट्रेन 22453 राज्यरानी एक्सप्रेस ( लखनऊ- मेरठ सिटी ) को 03 से 05 जुलाई तक निरस्त किया गया है.

Also Read: अलीगढ़ में ग्रामीणों ने सरकारी प्राइमरी स्कूल में लगाया ताला, सड़ा Mid Day Meal मिलने पर भड़के अभिभावक

22454 राज्यरानी एक्सप्रेस (मेरठ सिटी- लखनऊ को 04 से 06 जुलाई तक, 14308 बरेली- इलाहाबाद एक्सप्रेस (बरेली- प्रयागराज ), 14307 इलाहाबाद – बरेली एक्सप्रेस को ( प्रयाग राज संगम – बरेली) 03 से 05 जुलाई तक कैंसिल रहेगी.04379 बरेली पैसेंजर ( रोजा- बरेली ) को 04 से 06 जुलाई तक और 04380 बरेली-रोजा पैसेंजर ( बरेली – रोजा ) 03 से 05 जुलाई तक, 05531 स्पेशल एक्सप्रेस (काठगोदाम – मुरादाबाद ) और 05332 स्पेशल एक्सप्रेस ( मुरादाबाद -काठगोदाम) 03 से 05 जुलाई तक कैंसिल रहेगी.

रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola