IND vs WI: वेस्टइंडीज से तीनों फॉर्मेट में टक्कर के लिए टीम इंडिया तैयार, यहां देखें पूरा शेड्यूल

India's Mohammed Siraj unsuccessfully appeals for the wicket of West Indies' Kyle Mayers during the second ODI cricket match at Queen's Park Oval in Port of Spain, Trinidad and Tobago, Sunday, July 24, 2022. AP/PTI(AP07_24_2022_000225A)
भारतीय टीम डब्ल्यूटीसी फाइनल के बाद वेस्टइंडीज का दौरा करेगी. वेस्टइंडीज के इस दौरे पर भारत और कैरेबियाई टीम के बीच क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कड़ी टक्कर होगी.
India Tour of West Indies: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा. इस हार ने करोड़ों भारतीय फैंस का दिल तोड़ दिया. वहीं अब भारतीय टीम डब्ल्यूटीसी फाइनल के बाद वेस्टइंडीज का दौरा करेगी. वेस्टइंडीज के इस दौरे पर भारत और कैरेबियाई टीम के बीच क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (वनडे, टेस्ट और टी20) में टक्कर होगी. टीम इंडिया के इस दौरे से पहले आज हम आपको इस सीरीज के पूरे शेड्यूल के बारे में बताएंगे.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीनों फॉर्मेट में होगी जंग
भारत के इस वेस्टइंडीज टूर पर क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में मुकाबला खेला जाएगा. इस सीरीज की शुरुआत टेस्ट सीरीज से होगी. दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. जिसकी शुरुआत 12 जुलाई से होगी और यह 24 जुलाई तक चलेगी.
टेस्ट के बाद दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज होगी. इसकी शुरुआत 27 जुलाई से होगी और इसका आखिरी मुकाबला 1 अगस्त को खेला जाएगा.
वेस्टइंडीज दौरे का अंत टी20 सीरीज से होगा. भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इसकी शुरुआत 4 अगस्त से होगी और इसका आखिरी मुकाबला 13 अगस्त को खेला जाएगा.
🚨 NEWS 🚨
2️⃣ Tests
3️⃣ ODIs
5️⃣ T20IsHere's the schedule of India's Tour of West Indies 🔽#TeamIndia | #WIvIND pic.twitter.com/U7qwSBzg84
— BCCI (@BCCI) June 12, 2023
भारत और वेस्टइंडजी टेस्ट सीरीज शेड्यूल
पहला मैच- 12 जुलाई से 16 जुलाई, विंडसर पार्क, डोमिनिका में.
दूसरा मैच- 20 जुलाई से 24 जुलाई, सोमवार क्वींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन
वनडे मैच का पूरा शेड्यूल
पहला मैच- 27 जुलाई, केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस में.
दूसरा मैच- 29 जुलाई, केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस में.
तीसरा मैच- 1 अगस्त, क्वींस पार्क ओवल, त्रिनिदाद में.
टी20 मैच का पूरा शेड्यूल
पहला मैच- 4 अगस्त, क्वींस पार्क ओवल, त्रिनिदाद में.
दूसरा मैच- 6 अगस्त, को- प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना में.
तीसरा मैच- 8 अगस्त, को- प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना में.
चौथा मैच- 12 अगस्त, को- सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड फ्लोरिडा में.
पांचवां मैच- 13 अगस्त,सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, फ्लोरिडा में.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




