ePaper

IND vs AFG Highlights: भारत ने अफगानिस्तान को 101 रनों से हराया, कोहली ने जड़ा शतक, देखें खास तस्वीरें

Updated at : 09 Sep 2022 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
IND vs AFG Highlights: भारत ने अफगानिस्तान को 101 रनों से हराया, कोहली ने जड़ा शतक, देखें खास तस्वीरें

भारत ने एशिया कप 2022 के आखिरी मुकाबले में अफगानिस्तान को 101 रनों से हराकर टूर्नामेंट को अलविदा कहा. इसके साथ ही विराट कोहली ने शतक भी जड़ा. यह विराट कोहली को दो साल के बाद इंटरनेशनल शतक है. उन्होंने 61 गेंद पर 122 रनों की नाबाद पारी खेली.

विज्ञापन
undefined

एशिया कप (Asia Cup 2022) में भारत ने अपने आखिरी मुकाबले में अफगानिस्तान को 101 रनों से हरा दिया. विराट कोहली के 71वें अंतरराष्ट्रीय शतक की मदद से भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट पर 212 रन बनाये. इसके जवाब में अफगानिस्तान की बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह ढहते चले गये और टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 111 रन ही बना सकी.

undefined

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने पावरप्ले में ही 5 विकेट गंवा दिए. अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज पहले ही ओवर में पवेलियन लौट गए. हजरतुल्लाह जजई (0) और रहमानुल्लाह गुरबाज भी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. भुवी ने करीम जनत को दो रन के निजी स्कोर पर आउट किया.

Also Read: Neeraj Chopra ने रचा एक और इतिहास, डायमंड लीग खिताब जीतने वाले बने पहले भारतीय एथलीट
undefined

इसके बाद नजीबुल्लाह जादरान भी अपना खाता नहीं खोल सके. अर्शदीप सिंह ने कप्तान मोहम्मद नबी को आउट करके अफगानिस्तान को पांचवां झटका दिया. भुवनेश्वर ने अपने तीसरे ओवर में अजमतुल्लाह ओमरजई को आउट करके अफगानिस्तान का छठा विकेट गिराया.

undefined

दीपक हुड्डा ने राशिद खान को आउट किया. राशिद ने 19 गेंद में 15 रन बनाए. अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जादरान ने सर्वाधिक 64 रन बनाए. भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने पांच विकेट झटके हैं. अर्शदीप, अश्विन और हुड्डा को 1-1 विकेट मिला.

undefined

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाजों ने दमदार शुरुआत दिलाई है. विराट कोहली और केएल राहुल के बीच पहले विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी हुई. केएल राहुल 41 गेंद में 62 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इस टूर्नामेंट में राहुल का ये पहला अर्धशतक है.

undefined

इसके बाद क्रीज पर आए सूर्यकुमार यादव ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा, लेकिन अगली ही गेंद पर वह क्लीन बोल्ड हो गए. सूर्यकुमार ने 6 रन बनाये. पंत ने नाबाद 16 गेंद में 20 रन बनाये. अफगानिस्तान के लिए फरीद अहमद ने दो विकेट लिए हैं.

undefined

विराट कोहली ने फॉर्म में वापसी करते हुए अपना 71वां अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा. कोहली 61 गेंद में 12 चौकों और छह छक्कों की मदद से 122 रन बनाकर नाबाद रहे. कोहली ने आखिरी ओवर में दो छक्के और एक चौका लगाकर भारत को 200 के पार पहुंचाया.

undefined

एशिया कप से सुपर फोर चरण से बाहर हुई भारतीय टीम के लिये अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप से पहले कोहली का फॉर्म में लौटना अच्छा संकेत है. उससे पहले भारत को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका से श्रृंखलाएं भी खेलनी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola