पीयूष जैन के बाद अब मयूर वनस्पति के मालिक IT की रडार पर, देर शाम कार्यालय पर पड़ा छापा, पूछताछ जारी

Updated at : 29 Dec 2021 12:38 AM (IST)
विज्ञापन
पीयूष जैन के बाद अब मयूर वनस्पति के मालिक IT की रडार पर, देर शाम कार्यालय पर पड़ा छापा, पूछताछ जारी

Kanpur News: इत्र कारोबारी पीयूष जैन के बाद मयूर वनस्पति के मालिक IT विभाग की रडार पर हैं. मंगलवार देर शाम उनके कार्यालय पर विभाग ने छापा मारा. फिलहाल पूछताछ जारी है.

विज्ञापन

Kanpur News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर से आयकर विभाग सक्रिय हो गया है. DGGI और लखनऊ की आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार देर शाम कानपुर के कारोबारी मयूर वनस्पति के मालिक सुनील गुप्ता के कार्यालय में छापा मारा.

कार्यालय में आयकर विभाग 4 घण्टे से लगातार पूछताछ कर रहा है. खबर लिखे जाने तक आयकर विभाग की टीम शहर के सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में पूछताछ कर रही है. विभाग ने पूरे कार्यालय को अपनी गिरफ्त में ले लिया है.

Also Read: कुमार केशव कौन हैं? जिन्होंने कानपुर को सबसे कम समय में दिया मेट्रो का तोहफा

इससे पहले, DGGI की टीम ने कानपुर के इत्र करोबारी के यहां गुरुवार को छापेमारी की थी. इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कानपुर आवास से 171 करोड़ और कन्नौज से 110 करोड़ रुपये के साथ 257 किलो सोना बरामद हुआ था. आयकर विभाग ने शनिवार की देर रात पीयूष जैन को गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट में पेश किया था.

Also Read: Kanpur IT Raids: गिरफ्तारी के बाद पीयूष जैन Exclusive, जमीन पर सोता दिखा करोड़पति

दरअसल, लखनऊ जीएसटी की टीम मंगलवार की देर शाम सिविल लाइंस स्थित खाद्य तेल निर्माता (मयूर वनस्पति) के आवास और पास में ही स्थित उनके कार्यालय पर पहुंची. GST टीम ने सभी कागजात अपने कब्जे में ले लिए. खबर लिखे जाने तक टीम के अधिकारी कागजों में खरीद बिक्री का मिलान करते रहे.

बता दें कि कलक्टरगंज स्थित कार्यालय मयूर वनस्पति का मंगलवार शाम छह बजे ही बंद हो गया था. जबकि वह रोजाना कार्यालय रात आठ बजे बंद होता है.

इसके अलावा, बताया जा रहा है कि लखनऊ जीएसटी टीम ने मयूर वनस्पति के बाद पान मसाला कारोबारी के यहां भी छापा माराइसके अलावा बताया जा रहा है कि लखनऊ जीएसटी टीम ने मयूर वनस्पति के बाद पान मसाला कारोबारी के यहां भी छापा मारा है.

रिपोर्ट- आयुष तिवारी, कानपुर

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola