झारखंड: सीओ आवास के सामने डंप है अवैध बालू व छर्री, क्यों कार्रवाई नहीं कर रहे अधिकारी?
Published by : Guru Swarup Mishra Updated At : 14 Dec 2023 9:32 PM
हजारीबाग के केरेडारी के पचड़ा, नौवाखाप, सिझुआ नदी से 50 से अधिक ट्रैक्टर बालू की ढुलाई में लगे रहते हैं. शाम सात बजते ही तस्कर इन नदियों का बालू निकाल कर चट्टीबरियातू मार्ग से ढुलाई करते हैं. इसके बाद भी अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं.
केरेडारी (हजारीबाग), अरुण यादव: हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड मुख्यालय स्थित सीओ आवास के समीप काफी मात्रा में अवैध बालू और छर्री को स्टॉक किया गया है. मुख्यालय परिसर में ट्रैक्टर व हाइवा से अवैध बालू व छर्री के स्टॉक होने के बावजूद पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. अवैध कारोबार के बाद भी कार्रवाई नहीं होना सवालों के घेरे में है. सीओ राम रतन वर्णवाल ने कहा कि बालू सड़क निर्माण के लिए रखा गया है. पकड़ने पर काफी पैरवी की जाने लगती है.
शाम होते ही शुरू होती है बालू की अवैध ढुलाई
हजारीबाग के केरेडारी के पचड़ा, नौवाखाप, सिझुआ नदी से 50 से अधिक ट्रैक्टर बालू की ढुलाई में लगे रहते हैं. शाम सात बजते ही तस्कर इन नदियों का बालू निकाल कर चट्टीबरियातू मार्ग से ढुलाई करते हैं. इस मार्ग से रातभर बालू की ढुलाई होती है. चट्टीबरियातू मार्ग से रात भर ट्रैक्टर के परिचालन से सड़क किनारे रहने वाले लोग काफी परेशान रहते हैं. ग्रामीणों ने कहा कि अवैध बालू की ढुलाई से लोगों का सोना दुभर हो गया है.
क्या कहते हैं सीओ
सीओ राम रतन वर्णवाल ने कहा कि बालू सड़क निर्माण के लिए रखा गया है. पकड़ने पर काफी पैरवी पहुंचने लगती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










