ePaper

कृष्ण जन्माष्टमी पर Dahi Handi उत्सव का लेना है आनंद तो मथुरा और मुंबई की इन जगहों पर जाएं घूमने

Updated at : 06 Sep 2023 4:08 PM (IST)
विज्ञापन
कृष्ण जन्माष्टमी पर Dahi Handi उत्सव का लेना है आनंद तो मथुरा और मुंबई की इन जगहों पर जाएं घूमने

Dahi Handi Date 2023: कृष्ण जन्माष्टमी के दिन बड़े ही धूमधाम से पूरे देश में दही हांडी मनाया जाता है. आप अगर इस साल 2023 में दही हांडी उत्सव का आनंद उठाना चाहते हैं तो मथुरा और मुंबई जा सकते हैं. यहां की कुछ जगहों पर दही हांडी मनाया जा रहा है चलिए जानते हैं विस्तार से.

विज्ञापन
undefined

Dahi Handi Date 2023: दही हांडी उत्सव भगवान कृष्ण के जन्म के बाद उनके बाल लीलाओं का प्रतीक है. यह उत्सव कृष्ण जन्माष्टमी के दिन मनाया जाता है. इस साल, दही हांडी उत्सव 7 सितंबर को मनाया जाएगा. दही हांडी उत्सव का इतिहास द्वापर युग से चला आ रहा है.

undefined

दही हांडी उत्सव में प्रतिभागी एक पिरामिड बनाते हैं और दही हांडी को तोड़ने का प्रयास करते हैं. दही हांडी को तोड़ने के लिए नारियल का उपयोग किया जाता है. विजयी टीम को पुरस्कार दिया जाता है. इस खास अवसर पर मथुरा और मुंबई की कुछ जगहों पर दही हांडी मनाया जा रहा है जिसमें आप भी हिस्सा ले सकते हैं. चलिए जानते हैं विस्तार से.

undefined

मथुरा-वृंदावन

मथुरा और वृंदावन उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित धार्मिक और ऐतिहासिक शहर हैं. यह शहर श्री कृष्णा का जन्मस्थान है. यहां श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर है, जो हिंदुओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि भगवान कृष्ण का जन्म यहीं हुआ था. मंदिर को उस जेल कक्ष के चारों ओर बनाया गया है जहां कंस ने भगवान कृष्ण, माता देवकी और वासुदेव के परिवार को कैद किया था.

undefined

वृंदावन मथुरा से 15 किमी दूर है. यह श्री कृष्ण भगवान के बाल लीलाओं का स्थान माना जाता है. वृंदावन में श्री कृष्ण और राधा रानी के मंदिरों की विशाल संख्या है. इस साल 2023 में कृष्ण जन्माष्टमी के दिन मथुरा और वृंदावन में 7 सितंबर को दही हांडी उत्सव मनाया जा रहा है. आप भी इसमें शामिल हो सकते हैं.

undefined

मुंबई में दही हांडी प्रतियोगिता

मुंबई में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दौरान दही हांडी प्रतियोगिता होती है. इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में लोग भाग लेते हैं. इस साल मुंबई और ठाणे से 14 गोविंदा टीमें भाग ले रही हैं.

undefined

दही हांडी प्रतियोगिता कृष्ण जन्माष्टमी के एक दिन बाद आयोजित की जाती है. दही हांडी एक लोकप्रिय सांस्कृतिक खेल है जो भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के दौरान मनाया जाता है. इसमें जीतने वाली टीम को 33 लाख 33 हजार रुपये जाएगा. आप चाहते हैं इसमें हिस्सा ले सकते हैं.

undefined

बता दें दही हांडी उत्सव जन्माष्टमी के अगले दिन मनाया जाता है. इस साल कृष्ण जन्माष्टमी 6 सितंबर 2023 को है, इसलिए दही हांडी उत्सव 7 सितंबर 2023 को मनाया जाएगा.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola