World Cup 2023: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका में होगी भिड़ंत, मैच देखनें के साथ लें इन खानों का लुत्फ
Published by : Shaurya Punj Updated At : 07 Oct 2023 8:26 AM
ICC Cricket World Cup, Famous Foods of Delhi: आज शनिवार, 7 अक्टूबर 2023 को दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप का चौथा मैच दिल्ली में खेला जाएगा. इस समय क्रिकेट प्रेमियों में तो खासा उत्साह देखा जा सकता है. अगर आप आज का मैच देखने दिल्ली आए हैं, तो वहां के इन फूड्स का लुत्फ उठाना ना भूलें
ICC Cricket World Cup, Famous Foods of Delhi: आज शनिवार, 7 अक्टूबर 2023 को दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप का चौथा मैच खेला जाएगा. ये मैच दोपहर 2:00 से खेला जाना है. चोटों से जूझ रही दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की टीमों को उम्मीद होगी कि उनके अनुभवी खिलाड़ी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और दोनों टीम के बीच होने वाले विश्व कप मुकाबले को जीतकर विजयी शुरुआत करेंगे. इस समय क्रिकेट प्रेमियों में तो खासा उत्साह देखा जा सकता है. अगर आप आज का मैच देखने दिल्ली आए हैं, तो वहां के इन फूड्स का लुत्फ उठाना ना भूलें
नटराज के दही भल्ला
अगर आप दिल्ली घूमने आ रहे हैं तो नटराज के दही भल्ला जरूर ट्राई करें. यह दुकान पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक में है. इस दुकान पर लोगों की लाइन लगी रहती है. यहां का दही भल्ला खाने में काफी टेस्टी है. देश-विदेश से लोग नटराज के दही भल्ला खाने आते हैं. बता दें यह दुकान 1940 में खोला गया. इसे प्यारेलाल शर्मा ने खोला था.
श्री श्याम कांजी वड़े
दिल्ली में खाने पीने के लिए एक से बढ़कर एक दुकाने हैं. इन्हीं दुकानों में से एक हैं श्री श्याम कांजी वड़े वाले. यह दुकान चांदनी चौक मेन बाजार के बाद फव्वारा चौक के पास है. जहां पर जबर्दस्त कांजी-वड़ा मिलता है. इस दुकान की कांजी पीने और उसमें डूबा वड़ा खाने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं. अगर आप दिल्ली जा रहे हैं तो श्री श्याम कांजी वड़े की दुकान पर कांजी और वड़ा जरूर ट्राई करें.
काके दी हट्टी
दिल्ली के फतेहपुरी मस्जिद के सामने काके दी हट्टी का रेस्टोरेंट है. यहां आपको नान और अलग-अलग सब्जियां खा सकते हैं. यहां का नान खाने दूर-दूर से लोग आते हैं. यहां एक नान दो लोग आराम से पेट भरकर खा सकते हैं. अगर आप दिल्ली घूमने आ रहे हैं तो यहां का नान जरूर ट्राई करें.
परांठे वाली गली
दिल्ली के चांदनी चौक की परांठे वाली गली काफी मशहूर है. यहां पर 20 परांठों की दुकान हैं. इन दुकानों पर बिना प्याज और लहसुन के शुद्ध शाकाहारी पराठा बनाए जाते हैं. यहां पर परांठों को टेस्टी बनाने के लिए उसमें काजू, बादाम भी मिलाए जाते हैं. यहां पर आपको मिक्स वेज परांठे, रबड़ी, खोया परांठा, गोभी परांठा समेत कई प्रकार के परांठे मिलते हैं. अगर आप दिल्ली घूमने आए तो परांठे वाली गली जरूर जाएं.
दिल्ली में घूमने लायक जगह
लोधी गार्डन
दक्षिणी में बना लोधी गार्डन बहुती ही सुंदर है. गार्डन के बीच में लोधी वंश के मकबरे हैं. इसमें 15वीं-16वीं शताब्दी में सैय्यद और लोदी वंश के स्मारक थे. अंग्रेजों ने 1936 में इस गांव को दोबारा बसाया. यह गार्डन करीब 90 एकड़ में फैला है. यह घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह है.
लाल किला
दिल्ली में अगर आप घूमने आ रहे हैं तो लाल किला जरूर जाएं. यह एक बड़ा मुगल शाही किला है जिसे मुग़ल सम्राट शाहजहां ने 17वीं सदी में बनवाया था।. लाल किला का नाम इसकी लाल और भूरी दीवारों के कारण रखा गया. लाल किला की नींव 1638 में रखी गई थी, और यह 1648 में पूरा हुआ. यह किला एक भव्य मिट्टी से बना हुआ है और इसकी लाल और भूरी दीवारें उसकी खूबसूरती को और भी प्रकट करती हैं.
इंडिया गेट
इंडिया गेट दिल्ली शहर में स्थित एक प्रमुख स्मारक है. यह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के शौर्य का प्रतीक है और यहां पर भारतीय सैन्य के बलिदान को याद किया जाता है. इंडिया गेट का निर्माण 1931 में शुरू हुआ था और 1933 में पूरा हुआ था. यह ब्रिटिश साम्राज्य के आखिरी सालों में भारतीय सैन्य के सैनिकों की याद में बनाया गया था. इसकी ऊंचाई करीब 42 मीटर है. इस पर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख सैन्य वीरों के नाम लिखे गए हैं. इसके नीचे राजपथ के पास एक श्रद्धांजलि स्तूप होता है, जिसे “अमर जवान ज्योति” कहा जाता है. यह वीरों की याद में जलता रहता है.
राज घाट
राजघाट दिल्ली शहर में स्थित एक महत्वपूर्ण स्मारक है जो महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बनाया गया है. यह एक स्थल है जहां महात्मा गांधी की अस्थियां अंतिम अंत्येष्टि के बाद रखी गई थीं. राजघाट यमुना नदी के किनारे स्थित है. यहां पर हर साल 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि समारोह होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










