ePaper

हुंडई की नई क्रेटा को पा लेना आसान नहीं... मुश्किल है! अच्छे-अच्छे कर रहे हैं पीछा

Updated at : 24 Jan 2024 9:22 AM (IST)
विज्ञापन
हुंडई की नई क्रेटा को पा लेना आसान नहीं... मुश्किल है! अच्छे-अच्छे कर रहे हैं पीछा

हुंडई ने क्रेटा फेसलिफ्ट को कुल सात वेरिएंट में पेश किया है. इनमें ई, ईएक्स, एस, एस (ओ), एसएक्स, एसएक्स टेक और एसएक्स (ओ) वेरिएंट शामिल हैं. वहीं, इसके कलर की बात करें, तो इसे छह मोनोटोन और एक ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन के साथ बाजार में उतारा गया है.

विज्ञापन

Hyundai Creta Facelift Waiting Period: दक्षिण कोरियाई कार निर्माता कंपनी हुंडई ने अपने पॉपुलर मॉडल क्रेटा फेसलिफ्ट को अभी हाल ही में भारत में लॉन्च किया है. लॉन्चिंग के साथ ही इसकी बुकिंग भी शुरू हो गई है. हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट को 25,000 रुपये के टोकन मनी पर बुक कराया जा सकता है. जिन लोगों ने इसकी बुकिंग करा ली है, उनके लिए महत्वपूर्ण खबर है. वह यह है कि आपने आवाज से स्टार्ट होने वाली इस फेसलिफ्ट कार की बुकिंग करा तो ली है, लेकिन अभी यह आपके घर पर नहीं पहुंचेगी. यानी, इसकी डिलीवरी में देर होगी.

कितनी है वेटिंग पीरियड

सूत्रों के हवाले से मीडिया में आ रही खबरों की मानें, तो इसे बुकिंग के बाद ग्राहकों के घर तक पहुंचने में कम से कम 10 से 18 हफ्ते का समय लगेगा. सबसे बड़ी बात यह है कि जिन लोगों ने इसके पेट्रोल इंजन वेरिएंट को बुक कराया है, उन्हें डीजल इंजन वेरिएंट से पहले डिलीवरी मिल जाएगी. खबर में बताया जा रहा है कि पेट्रोल वेरिएंट की वेटिंग पीरियड 10 से 12 हफ्ते की है. वहीं, इसके डीजल वेरिएंट की वेटिंग पीरियड बढ़कर 10 से 18 हफ्ते कर दिया गया है. खबर में यह भी बताया जा रहा है कि हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट की डिलीवरी ग्राहकों के निवास स्थान के एरिया, डीलरशिप, वेरिएंट, कलर और इंजन के आधार पर दी जा रही है. कंपनी की ओर से इसी आधार पर वेटिंग पीरियड तय की जा रही है.

हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट की कीमत और कलर

हुंडई ने क्रेटा फेसलिफ्ट को कुल सात वेरिएंट में पेश किया है. इनमें ई, ईएक्स, एस, एस (ओ), एसएक्स, एसएक्स टेक और एसएक्स (ओ) वेरिएंट शामिल हैं. वहीं, इसके कलर की बात करें, तो इसे छह मोनोटोन और एक ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन के साथ बाजार में उतारा गया है. इनमें रोबस्ट एमराल्ड पर्ल (नया), फिएरी रेड, रेंजर खाकी, एबिस ब्लैक, एटलस व्हाइट, टाइटन ग्रे,और ब्लैक रूफ के साथ एटलस व्हाइट शामिल है. यह 5 सीटर कार है जिसमें पांच लोग आसानी से बैठ सकते हैं. कंपनी ने भारत के एक्स-शोरूम में इसकी शुरुआती कीमत कीमत 11 लाख रुपये से 20 लाख रुपये के बीच रखा है. इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 20 लाख रुपये है.

हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट का इंजन और ट्रांसमिशन

दक्षिण कोरियाई कंपनी ने हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट को तीन इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया है. इनमें पहले 6-स्पीड एमटी सीवीटी के साथ 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल है, जो 115 पीएस की पावर है 144 एनएम पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है. इसके अलावा, इसका दूसरा इंजन 7-स्पीड डीसीटी के साथ 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जो 160 पीएस की पावर और 253 एनएम पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इसका तीसरा इंजन 6-स्पीड एमटी और 6-स्पीड एटी के साथ 1.5-लीटर डीजल इंजन है, जो 116 पीएस की पावर और 250 एनएम पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है.

Also Read: रतन टाटा ने ‘पंच’ की शुरू की ‘पंचायत’, गरीबों के घर पहुंचने लगी ईवी कार

हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट का माइलेज

अब अगर हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट के माइलेज की बात की जाए, तो इसके 1.5-लीटर पेट्रोल एमटी ट्रिम में 17.4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है. वहीं, इसके 1.5-लीटर पेट्रोल सीवीटी ट्रिम में 17.7 किलोमीटर प्रति लीटर, 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल डीसीटी ट्रिम में 18.4 किलोमीटर प्रति लीटर, 1.5-लीटर डीजल एमटी ट्रिम में 21.8 किलोमीटर प्रति लीटर और 1.5-लीटर डीजल एटी ट्रिम में 19.1 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा.

Also Read: दोमुंहे सांप की तरह दो इंजन यूज करती है Toyota की ये कार, फीचर के दम पर दुश्मन बेदम

हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट के फीचर्स

इस एसयूवी कार में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ ड्यूल इंटीग्रेटेड 10.25-इंच डिस्प्ले (एक इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए), ड्यूल-जोन एसी, 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलैस फोन चार्जिंग, 8 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें जैसे फीचर्स दिए गए हैं. वहीं, सवारियों की सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं. बाजार में इसका मुकाबला एमजी एस्टर, स्कोडा कुशाक, फोक्सवैगन टाइगन, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, होंडा एलिवेट, सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस और किया सेल्टोस से है.

Also Read: बड़े परिवार की बड़ी कार… मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा का 7 सीटर अवतार

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola