ePaper

ऋतिक रोशन इस दिन से शुरू करेंगे 'कृष 4' की शूटिंग, सुपरस्टार संग दिखेंगी नयी हसीना

Updated at : 13 Mar 2022 5:34 PM (IST)
विज्ञापन
ऋतिक रोशन इस दिन से शुरू करेंगे 'कृष 4' की शूटिंग, सुपरस्टार संग दिखेंगी नयी हसीना

सुपरस्टार ऋतिक रोशन इनदिनों अपनी आनेवाली फाइटर को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. फिल्म में उनके आपोजिट दीपिका पादुकोण नजर आनेवाली हैं.

विज्ञापन

सुपरस्टार ऋतिक रोशन इनदिनों अपनी आनेवाली फाइटर को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. फिल्म में उनके आपोजिट दीपिका पादुकोण नजर आनेवाली हैं. इस बीच कृष के अगले पार्ट को लेटेस्ट जानकारी सामने आई है. अभिनेता कृष 4 में सुपरहीरो के रूप में वापसी करने के लिए तैयार है, जिसे उनके पिता राकेश रोशन द्वारा निर्देशित और लिखा जाना है.

जून में शुरू होगी शूटिंग

अब फिल्म की प्रोडक्शन टीम के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि फिल्म पर काम इस साल जून से शुरू होगा. सूत्र ने ईटाइम्स को बताया, “फिल्म की कास्टिंग सहित कृष 4 की तैयारी इस साल जून में शुरू होगी.” बता दें कि फिल्म के पिछले तीनों पार्ट सुपरहिट रहे हैं. दर्शकों ने उन्हें सुपरहीरों के तौर पर बेहद पसंद किया है.

नयी एक्ट्रेस की होगी इंट्री

बताया जा रहा है कि फिल्म में नयी एक्ट्रेस की एंट्री हो सकती है. प्रीति जिंटा और प्रियंका चोपड़ा ने इससे पहले फ्रैंचाइज़ी की पहली और दूसरी किस्त में फीमेल लीड की भूमिका निभाई थी. अब, यह देखना दिलचस्प होगा कि कृष 4 में हीरोइन की भूमिका निभाने के लिए कौन सी अभिनेत्री को चुना जाएगा.

इस दिन रिलीज होगी 28 फाइटर

सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘फाइटर’ में दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन पहली बार साथ स्क्रीन शेयर करते आएंगे. फैंस दोनों को बड़े स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब है. फिल्म रिलीज को लेकर नया अपडेट आया है. वॉर एक्टर ने लेटेस्ट वीडियो में बताया कि मूवी 28 सितंबर, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. ‘फाइटर’ भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म है. इसमें ऋतिक, दीपिका पादुकोण के अलावा अनिल कपूर भी होंगे.

Also Read: 1 करोड़ की डाइनिंग टेबल पर अश्नीर ग्रोवर ने तोड़ी चुप्पी, तसवीर शेयर कर बोले- अब तक की सबसे महंगी…
‘विक्रम वेधा’ में ऋतिक का रोल

ऋत‍िक रोशन की फिल्मों की बात करें तो उनके जन्मदिन पर आगामी फिल्म ‘विक्रम वेधा’ से उनके लुक ‘वेधा’ का फर्स्ट लुक शेयर किया गया था. इसमें ऋतिक इंटेंस लुक में दिखे थे. बिखरे हुए बाल, आंखों पर चश्मा, लंबी दाढ़ी, चेहरे पर खून, इस लुक ने फैंस को काफी इंप्रेस किया था. फिल्म ‘विक्रम वेधा’ में ऋतिक के अलावा सैफ अली खान और राधिका आप्टे मुख्य भूमिका में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola