ePaper

How To: खोये हुए Earbuds को इस तरह करें ट्रैक, जानें क्या है आसान तरीका

Updated at : 23 Nov 2023 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
How To: खोये हुए Earbuds को इस तरह करें ट्रैक, जानें क्या है आसान तरीका

How to Find Lost Earbuds: अगर आपने ईयरबड्स का इस्तेमाल किया है तो आपको पता ही होगा कि यह वायरलेस गैजेट होते हैं और काफी आसानी से खो जाते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे टेक्निक्स के बारे में बताने वाले हैं जिनका इस्तेमाल कर आप अपने खोये हुए ईयरबड्स को ट्रैक कर सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

How to Track Lost Earbuds: अगर आप भी कॉल्स के लिए या फिर म्यूजिक सुनने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की साबित होने वाली है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि, आप किस तरह से अपने खोये हुए ईयरबड्स को ट्रैक कर सकते हैं तो चलिए इन टिप्स एंड ट्रिक्स के बारे में डीटेल से जानते हैं.

undefined

छोटे साइज के होने की वजह से खोने का खतरा: ईयरबड्स साइज में छोटे होने और वायरलेस होने की वजह से यूजर्स के बीच काफी पसंद किये जाते हैं. इन्हें कहीं भी ले जाना काफी आसान हो जाता है और बोरियत के समय में यह कॉल्स करने से लेकर म्यूजिक सुनने तक में मदद कर सकते हैं. साइज में छोटा होने की वजह से इसके कई फायदे तो हैं ही लेकिन, इनके खोने के चान्सेस भी काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं.

undefined

कई ईयरबड्स में मिलते हैं प्रीमियम फीचर्स : कई ऐसी कंपनियां हैं जो कि काफी प्रीमियम क्वालिटी की ईयरबड्स बनाती हैं और जिसके लिए कंपनी अपने ग्राहकों से काफी मोटी रकम भी वसूलती है. इन ईयरबड्स में आपको काफी जबरदस्त साउंड क्वालिटी के साथ ही कई एडवांस्ड फीचर्स देखने को मिल जाते हैं. ऐसे में अगर ये बड्स खो जाते हैं तो आपको क्या करना चाहिए?

undefined

ये कंपनियां देती हैं कमाल के फीचर्स: अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें Apple और Samsung कुछ ऐसी कंपनियां हैं जिनके ईयरबड्स में आपको काफी पावरफुल साउंड क्वालिटी के साथ पावरफुल सॉफ्टवेयर भी देखने को मिल जाता है. इन बड्स में आपको लोकेशन ट्रैकिंग का फीचर भी देखने को मिल जाता है.

undefined

इस तरह खोजें सैमसंग के ईयरबड्स: अगर आप सैमसंग के बड्स का इस्तेमाल करते हैं तो बता दें इनमें आपको काफी जबरदस्त ट्रैकिंग फीचर्स देखने को मिल जाते हैं. इसके लिए Galaxy Wearbles एप्लीकेशन और SmarThings Find के साथ मिलकर काम भी करता है.

undefined

गैलेक्सी वियरेबल्स ऐप्स की मदद से कर सकते हैं ट्रैक: अगर आपने अपने ईयरबड्स को स्मार्टफोन से कुछ समय पहले कनेक्ट कर रखा है और उसमें बैटरी दी गयी है. तो ऐसे में यूजर्स Galaxy Wearable ऐप की मदद से उसे ट्रैक कर सकते हैं.

undefined

क्या है आसान तरीका? : अगर आपके पास सैमसंग के बड्स हैं और वे खो जाते हैं तो आप उन्हें खोज निकालने के लिए Galaxy Wearables App का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले इस ऐप को ओपन करना होगा. इसके बाद आपको Find My Earbuds पर क्लिक कर देना होगा. इसके बाद आपको स्टार्ट पर क्लिक कर देना होगा. आपने ईयरबड्स बीप का साउंड जेनेरेट करने लगेंगे. इस बीप की मदद से आप अपने बड्स को ट्रैक कर सकते हैं.

undefined

नये मॉडल्स को खोजना और भी आसान: सैमसंग ने अपने नये ईयरबड्स को SmartThings के साथ बहुत ही अच्छी तरीके से इंटेग्रेटेड किया है. Find My Earbuds क्लिक करने के बाद SmarThings Find ऐप को लॉन्च करना होगा. इसके बाद आपके डिस्प्ले पर ईयरबड्स की लोकेशन दिखाई देने लगेगी.

undefined

खोने से पहले ही मिल जाएगा अलर्ट: अगर आप अपने ईयरबड्स को खोने से बचाना चाहते हैं तो SmartThings Find को ओपन कर लेना होगा. इसके बाद डिवाइस में बड्स के मॉडल को सेलेक्ट कर लें और फाइंड डिवाइस ऑप्शन को सेलेक्ट कर लें. इसके बाद नीचे की तरफ स्क्रॉल डाउन करने Notify When Left Behind ऑप्शन को इनेबल कर दें.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola