Google Play Store पर जमा है आपका डेटा, जानिए डिलीट करने का तरीका
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 08 Feb 2024 1:21 PM
Clear Data and Cache of Google Play Store - सबसे पहले यह जान लीजिए कि गूगल प्ले स्टोर में मौजूद डेटा बैकग्राउंड में सेव होता जाता है. कई बार ज्यादा डेटा स्टोर होने के चलते आपका फोन भी हैंग होने लगता है. अगर आपके फोन के साथ भी ऐसी परेशानी आ रही है, तो आप अपने गूगल प्ले स्टोर से डेटा रिमूव कर सकते हैं
How To Delete My Data on Google Play Store: एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स गूगल प्ले स्टोर से अनजान नहीं होंगे. गूगल प्ले स्टोर से एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स अपने फोन के लिए तरह – तरह के ऐप्स और गेम्स को डाउनलोड करते हैं. कम ही लोगों का ध्यान इस ओर जाता होगा कि गूगल प्ले स्टोर पर ऐप्स डाउनलोड करने के साथ ही साथ उनका बहुत सारा डेटा यहां स्टोर हो जाता है. गूगल प्ले स्टोर पर आपका डेटा सेव रहे, अगर आप यह नहीं चाहते, तो आप इसे खुद ही डिलीट कर सकते हैं. गूगल प्ले स्टोर से डेटा डिलीट करने का प्रॉसेस बड़ा आसान है. कुछ आसान स्टेप्स फॉलो कर आप अपना डेटा रिमूव कर सकते हैं. आइए जानें कैसे-
सबसे पहले यह जान लीजिए कि गूगल प्ले स्टोर में मौजूद डेटा बैकग्राउंड में सेव होता जाता है. इसकी वजह से कई बार प्ले स्टोर स्लो काम करने लगता है. इसके साथ ही यह भी बता दें कि कई बार ज्यादा डेटा स्टोर होने के चलते आपका फोन भी हैंग होने लगता है. अगर आपके फोन के साथ भी ऐसी परेशानी आ रही है, तो आप अपने गूगल प्ले स्टोर से डेटा रिमूव कर सकते हैं. यहां जानें इसका आसान प्रॉसेस क्या है-
Also Read: ALERT: आपकी प्राइवेसी की ऐसी-तैसी कर देंगे ये ऐप्स, अपने फोन से तुरंत कर दें डिलीट
अपने एंड्रॉयड फोन के गूगल प्ले स्टोर से ऐसे करें डेटा डिलीट –
सबसे पहले आपको अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में सेटिंग्स ओपन करना है
इसके बाद सेटिंग्स में स्क्रॉल डाउन करके ऐप्स ऑप्शन पर टैप करना है
ऐप्स में आपको ऑल ऐप्स पर क्लिक करना होगा
अब ऑल ऐप्स में आपको गूगल प्ले स्टोर का ऑप्शन दिखाई देगा
गूगल प्ले स्टोर में जाकर आपको स्टोरेज ऐंड कैशे में जाना है
इस ऑप्शन पर क्लिक कर आप गूगल प्ले स्टोर में मौजूद अपना डेटा डिलीट कर सकते हैं.
ऐप में दोबारा लॉग-इन करना होगा
गूगल प्ले स्टोर से डेटा डिलीट करने के बाद आपको एक बात का ध्यान रखना जरूरी होगा. गूगल प्ले स्टोर से डेटा हटाने के बाद आपको कई ऐप्स में दोबारा लॉग-इन करना पड़ सकता है. बहुत हद तक मुमकिन है कि डेटा डिलीट होने के साथ ऐप के लॉग-इन आईडी पासवर्ड भी डिलीट हो सकते हैं. ऐसे में अगर आप नहीं चाहते कि आप किसी ऐप का ऐक्सेस खो दें या आपको दोबारा ऐप में लॉग-इन करना पड़े, तो हमारी यह सलाह है कि डेटा डिलीट करने से बचना ही सही होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










