Live Updates

Holika Dahan 2023 Timing: होलिका दहन आज, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, जरूरी नियम और उपाय जानें

Updated:
विज्ञापन

Holika Dahan 2023 Timing, Puja Vidhi LIVE Updates: खुशियों और उमंगों का पर्व होली एक दिन बाद आने ही वाला है. इस बार 6 मार्च और 7 मार्च दोनों दिन होलिका दहन का मुहूर्त है और 8 मार्च को रंगों की होली है. इस बार होलिका दहन 6 और 7 मार्च दोनों दिन है. जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, भद्रा काल, पूजा विधि, महत्व और मान्यताएं.

विज्ञापन

 होलिका राख के उपाय, दिशा

दक्षिण-पूर्व दिशा में होली की राख रखने से व्यापार और व्यावसायिक जीवन में लाभ होता है और व्यक्ति उन्नति के रास्ते पर आगे बढ़ता है. ऐसा करने से घर में सुख-शांति भी बनी रहती है.

सुख-समृद्धि होलिका दहन पूजा मंत्र

अहकूटा भयत्रस्तैः कृता त्वं होलि बालिशैः।अतस्वां पूजयिष्यामि भूति-भूति प्रदायिनीम्‌ ॥

होलिका दहन के दौरान घर की सुख-शांति के लिए इस मंत्र का जाप करना चाहिए. इससे घर के सभी क्लेश दूर होते हैं और सफलता के नए रास्ते खुलते हैं.

होलिका दहन का महत्व

हिंदू धर्म के अनुसार होलिका दहन का पौराणिक और धा4मिक महत्व दोनों ही है. क्योंकि होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाती है। इसके साथ ही इस दिन होलिका दहन की विधिवत पूजा करते हैं और अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं. इतना ही नहीं इसके साथ ही बसंत ऋतु का स्वागत करते हुए अग्नि देवता को धन्यवाद देते हैं.

होलिका दहन पर धन लाभ के उपाय

होली की राख को एक लाल कपड़े में बांधकर और उसके साथ 7 सफेद कौड़ि‍यां लेकर अपने घर की तिजोरी या फिर धन के स्‍थान में रख दें. ऐसा करने से आपके घर में कभी पैसों की कमी नहीं होती है और मां लक्ष्‍मी भी प्रसन्‍न रहती हैं.

होलिका दहन उपाय

होली की राख को एक लाल कपड़े में बांधकर और उसके साथ 7 सफेद कौड़ि‍यां लेकर अपने घर की तिजोरी या फिर धन के स्‍थान में रख दें. ऐसा करने से आपके घर में कभी पैसों की कमी नहीं होती है और मां लक्ष्‍मी भी प्रसन्‍न रहती हैं.

होलिका दहन की पूजा विधि

होलिका दहन की पूजा और उसमें अग्नि प्रज्जवलित हमेशा शुभ मुहूर्त में करना चाहिए. होलिका दहन की पूजा के लिए सबसे पहले पूर्व दिशा में मुंह करके होलिका को जल, रोली, अक्षत, फूल, पीली सरसों, गुलाल और मिष्‍ठान अर्पित करें. साथ ही नई फसल यानी कि गेहूं और चने की बालियां चढ़ाएं. इसके बाद होलिका की सात बार परिक्रमा करें.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola