Hindon Flood: हिंडन में बाढ़ से गाजियाबाद-नोएडा में तबाही, पानी में डूबी कारों का वीडियो वायरल
Published by : Amit Yadav Updated At : 25 Jul 2023 10:15 PM
सोमवार की रात से ही हिंडन नदी उफान पर है. पानी बढ़ने से नोएडा और गाजियाबाद दोनों ही जिलों में नदी किनारे स्थित कालोनी और गांवों में स्थिति खराब हो गयी है. करहेड़ा से लगभग 12000 परिवारों से प्रशासन के बनाए शरणालयों या अपने रिश्तेदारों जाने की अपील की जा रही है.
गाजियाबाद: हिंडन नदी में बाढ़ से तबाही मच गयी है. लगातार बढ़ रहे पानी के कारण नोएडा इकोटेक-3 क्षेत्र के यार्ड में सैकड़ों वाहन डूब गए. डूबी हुई कारों का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. हिंडन में पानी बढ़ने से नोएडा और गाजियाबाद दोनों ही जिलों में नदी किनारे स्थित कालोनी और गांवों में स्थिति खराब हो गयी है.
हिंडन नदी में बाढ़ से गाजियाबाद के साहिबाबाद की नौ कॉलोनियों में घुस गया है. घरों में तीन से चार फीट तक पानी भर गया है. प्रशासन ने नदी किनारे रह रहे सभी लोगों से घर खाली कर सुरक्षित स्थानों पर चले जाने की अपील की है. अकेले करहेड़ा से लगभग 12000 परिवारों से प्रशासन के बनाए शरणालयों या अपने रिश्तेदारों जाने की अपील की जा रही है. सोमवार की रात से ही हिंडन नदी उफान पर है.
पानी में डूबी हुई कारों के मामले में नोएडा के बिक्री कार्यकारी दिनेश यादव का कहना है कि यहां करीब 300 गाड़ियां हैं. यह गाड़ियां ओला ड्राइवरों को लीज पर दी जाती थी. हमें जानकारी नहीं थी कि इतना पानी आ जाएगा. यहा गाड़ियां अब पानी उतरने के बाद हटाई जाएंगी. यह वह गाड़ियां हैं जिनको ओला के ड्राइवरों ने लाकडाउन के चलते कंपनी को दे दिया था
यहां करीब 300 गाड़ियां हैं। यह गाड़ियां ओला ड्राइवरों को लीज पर दी जाती थी। हमें जानकारी नहीं थी कि इतना पानी आ जाएगा। यहा गाड़ियां अब पानी उतरने के बाद हटाई जाएंगी। यह वह गाड़ियां हैं जिनको ओला के ड्राइवरों ने लाकडाउन के चलते कंपनी को दे दिया था: बिक्री कार्यकारी दिनेश यादव,… https://t.co/4bZiiuHvuh pic.twitter.com/YqqgrMiJc2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2023
DCP (सेंट्रल) नोएडा अनिल यादव का कहना है कि हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है. जिसकी वजह से प्रशासन के लोग यहां मौजूद हैं. हम लोगों से घर खाली करने की अपील कर रहे हैं… यहां ओला कंपनी का डंपयार्ड है. जहां पुरानी और खराब गाडियों को रखा जाता है. पुलिस प्रशासन ने इनको दो बार गाडियों को हटाने का नोटिस दिया गया था. आसपास के गांवों को खाली कराया गया है. किसी भी तरह की जनहानि नहीं है. हम इन लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाएंगे.
हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है जिसकी वजह से प्रशासन के लोग यहां मौजूद हैं। हम लोगों से घर खाली करने की अपील कर रहे हैं… यहां ओला कंपनी का डंपयार्ड है जहां पुरानी और खराब गाडियों को रखा जाता है। पुलिस प्रशासन द्वारा इनको 2 बार गाडियों को हटाने का नोटिस दिया गया था… आसपास के… pic.twitter.com/tltJw90gOC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2023
बताया जा रहा है कि देर शाम को नदी का पानी कम होना शुरू हो गया है. करेहड़ा में भी पानी घटना शुरू हो गया है. जबकि सिटी पार्क सहित आसपास के इलाकों में पानी अभी भरा हुआ है. वहीं अटौर नगला गांव निवासी मीनू की पानी में डूबने से मौत हो गयी है. जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम ग्रामीणों को खाने के पैकेट, पानी, दूध की बोतलें बांटी हैं. मोटर बोट और नावों की व्यवस्था भी की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










