राज कपूर संग रोमांटिक सीन करने में क्यों असहज थीं हेमा मालिनी? बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' ने किया खुलासा
Published by : Divya Keshri Updated At : 13 Jul 2023 7:47 AM
हेमा मालिनी ने स्वीकार किया कि राज कपूर के साथ रोमांटिक दृश्यों की शूटिंग करना मुश्किल था. एक्ट्रेस ने फिल्म सपनों का सौदागर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म को लेकर एक्ट्रेस ने बात की.
हेमा मालिनी को अब कई लोग असली ‘ड्रीम गर्ल’ के रूप में जानते हैं. उन्हें किसी परिचय की जरूरत नहीं है. अभिनेत्री ने कई फिल्मों में अभिनय और अपनी बहुमुखी प्रतिभा साबित की है. उन्होंने बॉलीवुड में राज कपूर के साथ 1968 में फिल्म सपनों का सौदागर से कदम रखा था. हालांकि टीनएज में 40 साल के राज कपूर संग रोमांस करने में उन्हें मुश्किल हुआ था. एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में अपने शुरुआती दिनों के बारे में खुलासा किया.
राज कपूर संग रोमांस करने में असहज हुई थी हेमा मालिनी
लेहरें रेट्रो के इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने फिल्म सपनों का सौदागर में 40 साल के राज कपूर के साथ रोमांस करने के बारे में खुलकर बात की. इस बारे में एक्ट्रेस ने बताया कि, उन्हें फिल्म में ‘ग्रेटेस्ट शोमैन’ के सामने कास्ट किए जाने पर असहजता महसूस हुई, लेकिन वह इस पर सवाल नहीं उठा सकती थीं. हालांकि, उन्होंने बताया कि फिल्म के निर्देशक महेश कौल ने डांस की भाषा के जरिए सीन के पीछे के इमोशन को समझाकर उनके लिए चीजों को आसान बनाया. बता दें कि उस समय एक्ट्रेस टीनेजर थी.
https://www.instagram.com/p/CroEzovvs6x/
हेमा मालिनी ने कही ये बात
हेमा मालिनी ने जब पूछा गया कि उन्होंने कभी अपने और राज कपूर के बीच एज गैप पर ध्यान दिया. इसपर उन्होंने बताया कि उन्होंने सिर्फ राज कपूर को एक अभिनेता के रूप में देखा था. वह जानती थीं कि उन्हें एक महत्वपूर्ण अवसर मिला और किसी और चीज पर उन्होंने फोकस नहीं किया. एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि शुरुआत में वह डरी हुई थीं और उनके साथ रोमांटिक सीन शूट करना बेहद मुश्किल था.
https://www.instagram.com/p/CpZVwsyoUIb/
Also Read: शादी के बाद भी धर्मेंद्र संग क्यों नहीं रहतीं हेमा मालिनी? सालों बाद छलका दर्द, बोलीं- हर महिला चाहती…
हेमा मालिनी को मिले हैं ये अवॉर्ड
बता दें कि हेमा मालिनी को 2019 में सिनेमा में 50 वर्षों के उत्कृष्ट योगदान के लिए फिल्मफेयर विशेष पुरस्कार के साथ-साथ फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया. उन्हें साल 2000 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया. इसके अलावा एक्ट्रेस को रजनीकांत लेजेंड अवॉर्ड, राजीव गांधी अवॉर्ड, एएनआर नेशनल अवॉर्ड, आइकन ऑफ द ईयर जैसे कई अन्य पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










