HBSE 12th Result 2023 Live Updates: हरियाणा बोर्ड 12th रिजल्ट जारी, 81.65% छात्र पास, नैंसी टॉपर,डायरेक्ट लिंक
HBSE 12th Result 2023 Live Updates: एचबीएसई कक्षा 12 के परिणाम bseh.org.in पर घोषित कर दिये गये हैं. 81.65% छात्र पास हुए हैं. भिवानी के नव भारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल की नैंसी तीनों स्ट्रीम में ओवरऑल टॉपर रही हैं. उसने 500 में से 498 अंक हासिल किए हैं. नीचे अपडेट देखें. छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.11 प्रतिशत है जो लड़कों के 76.43 प्रतिशत से कहीं अधिक है. डायरेक्ट लिंक भी चेक करें.
HBSE 12th Result 2023: खराब प्रदर्शन करने वाले जिले
फरीदाबाद : 67.89%
पलवल : 73.93%
नूह : 74.27%
HBSE 12th Result 2023: टॉप तीन प्रदर्शन करने वाले जिले
रेवाड़ी 88.10%
महेंद्रगढ़ 88%
जींद 87.69%
HBSE 12th Result 2023: हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करने का तरीका
bseh.org पर जाएं.
परिणाम टैब पर जाएं.
कक्षा 12 के परिणाम लिंक को खोलें.
पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉगिन करें.
अपने बीएसईएच 12वीं परिणाम 2023 की जांच करें.
HBSE 12th Result 2023: सरकारी स्कूलों में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 80.66 प्रतिशत
सरकारी स्कूलों में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 80.66 प्रतिशत है, जबकि निजी स्कूलों के मामले में यह 83.23 प्रतिशत है.
HBSE 12th Result 2023: 12वीं रिजल्ट डायरेक्ट लिंक
HBSE 12th Result 2023: ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 83.51%
ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 83.51 प्रतिशत शहरी क्षेत्र: 77.70 प्रतिशत.
HBSE 12th Result 2023: नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से चेक करें हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट
तीन स्ट्रीम में ये हैं एचबीएसई 12वीं के टॉपर्स: नैन्सी (498/500 अंक) जसमीत कौर (497 अंक) कन्नुज, मानसी सैनी, प्रिया (496 अंक). रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक HBSE 12th Result 2023 डायरेक्ट लिंक से चेक करें.
लेखक के बारे में
By Anita Tanvi
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए