HBSE 10th Result 2023 Live: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट bseh.org.in पर जारी, 65.43% छात्र पास, टॉपर्स लिस्ट
Haryana Board HBSE 10th Result 2023: हरियाणा बोर्ड एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 जारी कर दिया गया है. हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2023 रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक, टॉपर्स लिस्ट समेत रिजल्ट से जुड़े सभी महत्वपूर्ण अपडेट्स यहां चेक करें.
Haryana HBSE 10th Result 2023: 20 दिनों के अंदर करें स्क्रूटनी के लिएआवेदन
बीएसईएच ने सूचित किया है कि छात्र परिणाम की घोषणा से 20 दिनों तक परिणाम की जांच और अंकों की स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं.
Haryana HBSE 10th Result 2023: पिछले साल से उतीर्ण प्रतिशत कम
इस वर्ष कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 65.43 प्रतिशत है जो पिछले वर्ष के 73.18 प्रतिशत की तुलना में कम है.
Haryana HBSE 10th Result 2023 Out: BSEH 10वीं में 65.43% छात्र पास, हिमेश, वर्षा और सोनू 498 अंक लाकर टॉपर्स
Haryana HBSE 10th Result 2023: सबसे बढ़िया और सबसे खराब प्रदर्शन वाले जिले
रिजल्ट में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिले
रेवाड़ी : 78.68 फीसदी छात्र पास हुए हैं
चरखी दादरी : 77.61 प्रतिशत
महेंद्रगढ़ : 77.55 प्रतिशत
रिजल्ट में सबसे खराब प्रदर्शन वाले जिले
नूंह : 51.68 फीसदी
फरीदाबाद: 52.17 फीसदी
पंचकूला : 54.31 फीसदी।
रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक
हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक यहां bseh.org.in क्लिक करें.
Haryana HBSE 10th Result 2023: रेवाड़ी जिले का रिजल्ट सबसे बढ़िया
जिलेवार परिणाम में, रेवाड़ी 78.68 प्रतिशत के उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ शीर्ष पर है. जिले से कुल 9,048 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 7,119 उत्तीर्ण हुए हैं.
Haryana HBSE 10th Result 2023: प्राइवेट और सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत
सरकारी स्कूल के छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 57.73 प्रतिशत निजी स्कूल के छात्र: 75.65 प्रतिशत.
Haryana HBSE 10th Result 2023: ग्रामीण, शहरी क्षेत्रों का रिजल्ट
ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 67.35% है जबकि शहरी क्षेत्रों का 61.28% है.
लेखक के बारे में
By Anita Tanvi
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए