ePaper

बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद को हजारीबाग कोर्ट से बड़ी राहत, केरेडारी केस में किया बरी

Updated at : 23 Sep 2022 3:05 PM (IST)
विज्ञापन
बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद को हजारीबाग कोर्ट से बड़ी राहत, केरेडारी केस में किया बरी

Hazaribagh News: स्थल पर दोनों संवेदक के अलावा बेलतो पंचायत के मुखिया एवं अन्य 8-10 लोग मौजूद थे. आरोप था कि तत्कालीन विधायक निर्मला देवी की पुत्री अंबा प्रसाद 5-6 लड़कों और पुलिस वाले (बॉडीगार्ड) के साथ वहां पहुंचीं.

विज्ञापन

Hazaribagh News: बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हजारीबाग कोर्ट ने केरेडारी थाना कांड संख्या 37/18 में विधायक को बरी कर दिया है. अंबा प्रसाद ने बताया कि चौकीदार ने कोर्ट में स्वीकार किया कि तत्कालीन डीएसपी ने सादे पेपर पर उससे दस्तखत करवाया था.

सादे कागज पर डीएसपी ने कराया था चौकीदार का हस्ताक्षर

बताया जाता है कि तत्कालीन डीएसपी ने बेलतू क्षेत्र के चौकीदार को सादे पेपर पर हस्ताक्षर करवाकर अंबा प्रसाद के खिलाफ वर्ष 2018 में केस दर्ज करवाया था. उस समय अंबा प्रसाद विधायक नहीं थीं.

Also Read: विधायक अंबा प्रसाद के बॉडीगार्ड का नाम इस खतरनाक हत्याकांड में आया सामने, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

चौकीदार ने दर्ज करवायी थी प्राथमिकी

चौकीदार ने जो प्राथमिकी दर्ज करवायी थी, उसके अनुसार, संवेदक मुकेश साव और राजेश साव घागरा डैम का निर्माण करवा रहे थे. उस पक्की नहर परियोजना की जांच करने हजारीबाग एवं रांची से टीम आयी थी. वहां उसे चौकीदारी करने की ड़्यूटी दी गयी थी.

5-6 लड़कों और बॉडीगार्ड के साथ पहुंचीं अंबा प्रसाद

दिन में करीब 2 बजे जब मौके पर जल संसाधन की टीम जांच कर रही थी, स्थल पर दोनों संवेदक के अलावा बेलतो पंचायत के मुखिया एवं अन्य 8-10 लोग मौजूद थे. आरोप था कि तत्कालीन विधायक निर्मला देवी की पुत्री अंबा प्रसाद 5-6 लड़कों और पुलिस वाले (बॉडीगार्ड) के साथ वहां पहुंचीं.

संवेदक से काम का लेखा-जोखा मांगने लगीं अंबा

अंबा प्रसाद संवेदक द्वारा कराये जा रहे कार्य का लेखा-जोखा मांगने लगीं. इससे पहले पूर्व के अन्य पारिवारिक मामलों को इस तथाकथित मामले से जोड़कर अंबा प्रसाद पर आरोप का गठन किया गया. चौकीदार के माध्यम से अंबा प्रसाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.

कोर्ट ने कहा- अंबा पर दर्ज केस निराधार

कोर्ट में केस की सुनवाई के दौरान यह सिद्ध हो गया कि अंबा प्रसाद के खिलाफ दर्ज कराया गया केस निराधार है. तत्कालीन सरकार एवं पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से विधायक एवं उनके परिजनों को प्रताड़ित करने के उद्देश्य से अंबा प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था.

अंबा प्रसाद ने कहा- मुझे फंसाने का प्रयास किया गया

अंबा प्रसाद ने न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने हमारे परिवार को सिर्फ प्रताड़ित करने का काम किया है. चौकीदार ने यह कबूला है कि तत्कालीन डीएसपी के इशारे पर उन्होंने सादे पेपर पर हस्ताक्षर किया था और इस सारे मामले में मुझे फंसाने का प्रयास किया गया. उन्होंने कहा कि लंबे अरसे तक मुझे कोर्ट के चक्कर काटने पड़े. आखिरकार आज हजारीबाग कोर्ट ने मुझे बरी कर दिया.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola