आज सुहागिन महिलाएं बेहद शुभ योग में रखी हैं हरतालिका तीज का व्रत, इस Time पूजा करने पर मिलेगा शुभ फल
Hartalika Teej Vrat 2021 Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Samagri: आज भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए हरतालिका तीज का निर्जला व्रत रखतीं हैं. हरतालिका तीज का व्रत इस साल 09 सितंबर यानि आज है. आइए जानते है इस व्रत से जुड़ी पूरी जानकारी…
जानें कब करनी चाहिए पूजा
हरतालिका तीज व्रत की पूजा प्रदोषकाल में की जाती है. यह दिन और रात के मिलन का समय होता है. पूजा करने के लिए भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की मिट्टी (बालू रेत या काली मिट्टी) से प्रतिमा बनाई जाती है.
ये वस्त्र करें माता पार्वती को अर्पित
हरतालिका तीज का व्रत में भगवान शिव और माता पार्वती को रेशम के वस्त्र अर्पित करने का विधान है. तीज की पूजा सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में करना सबसे शुभ माना जाता है.
रात्रि जागरण का होता है विशेष महत्व
हरतालिका तीज व्रत में रात्रि जागरण का विशेष महत्व होता है. इस व्रत में आठों पहर पूजन करने का विधान है, रात्रि के समय शिव-पार्वती के मंत्रों का जाप या भजन करना चाहिए.
व्रती महिलाएं जरूर करें ये काम
व्रती महिलाएं सबसे पहले देवी पार्वती और शिवजी की पूजा करें. इसके बाद 11 नवविवाहिताओं को सुहाग की पिटारी भेंट करें. ध्यान रखें कि इस पिटारी में पूरा 16 श्रृंगार होना चाहिए. साथ ही पांच बुजुर्ग सुहागिनों को साड़ी और बिछिया दें. इसके बाद पति के साथ उनके पैर छुएं.
अपने हाथ से खीर बनाकर लगाएं भोग
हरतालिका तीज के दिन भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा के बाद अपने हाथ से खीर बनाकर माता पार्वती को भोग लगाएं. इसके बाद प्रसाद रूप में वह खीर पति को खिलाएं. फिर दूसरे दिन उपवास खोलने के बाद आप भी वही खीर खाएं. इससे दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ता है और जीवन सुखमय होता है.
नवविवाहिताएं इन बातों का रखें ख्याल
मान्यता है कि नवविवाहिताएं जिस तरह व्रत रख लेंगी, उसी तरह से हमेशा इस व्रत को करना होगा. इसलिए इस बात का ध्यान रखना है कि पहले व्रत से जो नियम आप उठाएं उनका पालन करें. अगर निर्जला ही व्रत रखा था तो फिर हमेशा निर्जला ही व्रत रखें. आप इस व्रत में बीच में पानी नहीं पी सकते.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए