Harley Davidson X440: आ गई हार्ले-डेविडसन की सबसे सस्ती बाइक, Royal Enfield से लेगी लोहा

Harley-Davidson X440 बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत भारतीय बाजार में 2.29 लाख रुपये रखी गई है. खास बात यह है कि X440 को भारतीय दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प के सहयोग से भारतीय बाजार के लिए डिजाइन किया गया है.
Harley Davidson X440 Price Specs Looks : हार्ले डेविडसन की बहुप्रतीक्षित मोटरसाइकिल X440 भारत में लॉन्च हो गई है. इसके साथ ही इसने अपना ग्लोबल डेब्यू भी किया है. नयी X440 बाइक हार्ले डेविडसन ब्रांड की अब तक की सबसे किफायती पेशकश है और यह तीन वेरिएंट्स में आयी है. Harley-Davidson X440 बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत भारतीय बाजार में 2.29 लाख रुपये रखी गई है. खास बात यह है कि X440 को भारतीय दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प के सहयोग से भारतीय बाजार के लिए डिजाइन किया गया है. हीरो मोटोकॉर्प देश में इस मॉडल का निर्माण और वितरण भी कर रही है. Harley Davidson X440 बाइक की कीमत और खूबियों की डीटेल आइए जानें-
हार्ले डेविडसन X440 में पावर के लिए नया विकसित किया गया 398 सीसी सिंगल सिलिंडर एयर और ऑयल कूल्ड मोटर दिया गया है. यह इंजन 27 बीएचपी का पावर और 38 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है, जिसे 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. ट्रेलिस फ्रेम पर बनी इस बाइक में सस्पेंशन के लिए इंवर्टेड फ्रंट फोर्क्स और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिया गया है. वहीं, ब्रेकिंग के लिए यह स्टैंडर्ड डुअल चैनल एबीएस के साथ डिस्क ब्रेक से लैस है. फ्रंट में 320 मिमी का डिस्क ब्रेक मिलता है.
Also Read: Royal Enfield Hunter 350 को टक्कर देने आयी Keeway SR250 मोटरसाइकिल, कीमत में बहुत सस्ती
हार्ले डेविडसन X440 में कंपनी के लाइन-अप के पुराने मॉडल्स, विशेषकर हार्ले-डेविडसन XR1200 से कई स्टाइलिंग डीटेल्स लिये गए हैं. गोल हेडलैंप और टियरड्रॉप शेप वाले फ्यूल टैंक के साथ रेट्रो डिजाइन लैंगवेज मेंटेन की गई है. इसके साथ ही एलईडी लाइटिंग, एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल जैसे मॉडर्न एलिमेंट्स और बहुत कुछ मिलता है. बाइक में दिये गए मैकेनाइज्ड अलॉय व्हील्स इसे दमदार लुक देते हैं.
हार्ले डेविडसन एक्स440 (Harley Davidson X440) को इस सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 (Royal Enfield Classic 350) और रॉयल एनफील्ड मीटियॉर 350 (RE Meteor 350) जैसे बेस्टसेलर के अलावा, होंडा हाईनेस सीबी350 (Honda H’ness CB350), बेनेली इम्पीरियल 400 (Benelli Imperiale 400) और इसी हफ्ते लॉन्च होने जा रही ट्रायम्फ स्पीड 400 (Triumph Speed 400) से होगा. हार्ले डेविडसन के लिए नयी X440 वैश्विक स्तर पर एक नया अध्याय है क्योंकि यह मॉडल भारत सहित कई उभरते बाजारों की जरूरतों को पूरा करेगा. हीरो मोटोकॉर्प भारत में हार्ले डेविडसन के लिए साल के आखिर तक मौजूदा 15 डीलरशिप से विस्तार करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










