ePaper

Jharkhand News: नये साल के जश्न में डीजे वाहन पलटा, कोडरमा में तीन युवकों की मौत

Updated at : 01 Jan 2023 6:39 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News: नये साल के जश्न में डीजे वाहन पलटा, कोडरमा में तीन युवकों की मौत

नये साल की खुशियों से पहले कोडरमा में मातम पसर गया है. एक हादसे में तीन युवाओं की मौत हो गयी है. बताया जा रहा है कि डीजे वाहन पर सात युवक सवार थे. चालक नशे में धुत था. डीजे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. इससे दबकर तीन युवकों की मौत हो गयी.

विज्ञापन

चंदवारा : नववर्ष के एक दिन पूर्व कोडरमा जिले के तिलैया डैम में दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां पिकनिक मनाकर लौट रहे एक डीजे वाहन के पलट जाने से तीन युवकों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान 20 वर्षीय विजय यादव, 22 वर्षीय रंजन यादव (कांको निवासी) एवं कुर्मीडीह निवासी प्रेमजीत यादव (17 वर्ष) पिता केदार यादव के रूप में की गयी है. घटना में कुछ लोग घायल भी हैं. बताया जा रहा है कि डीजे वाहन का चालक नशे में धुत था. इस कारण डीजे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. इससे दबकर तीन युवकों ने दम तोड़ दिया.

डीजे वाहन पलटने से मौत

नये साल की खुशियों से पहले कोडरमा में मातम पसर गया है. एक हादसे में तीन युवाओं की मौत हो गयी है. बताया जा रहा है कि डीजे वाहन पर सात युवक सवार थे. कांको के युवक पिकनिक मनाने के लिए तिलैया डैम गए हुए थे. पिकनिक मनाने के बाद लौट रहे थे. इसी दौरान तिलैया डैम ओपी क्षेत्र के बडकी धमराय के पास डीजे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. इससे वाहन पर रखा जेनरेटर नीचे गिरा और उसकी चपेट में आने से तीन युवकों की मौत हो गयी.

नशे में धुत था डीजे वाहन का चालक

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दबे हुए युवकों को बाहर निकाला. घटना की जानकारी मिलने पर डैम ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया. बताया जा रहा है कि डीजे वाहन का चालक नशे में धुत था.

Also Read: Jharkhand Breaking News LIVE: कोडरमा के तिलैया डैम में डीजे वाहन पलटने से तीन युवकों की मौत

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola