Live Updates

Makar Sankranti Puja Vidhi: मकर संक्रांति का पर्व आज, जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व

Updated:
विज्ञापन

Makar Sankranti 2024 Date Live: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति प्रमुख पर्व होता है. पौष मास में जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तब ये पर्व मनाया जाता है. मकर संक्रांति के दिन सूर्य देवता अपनी चाल बदलते हैं और धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, इसलिए इसे मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है. मकर संक्रांति 15 जनवरी आज है. क्योंकि सूर्य देवता आज रात में 2 बजकर 54 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे. मकर संक्रांति से ही ऋतु परिवर्तन भी होने लगता है. इस दिन स्नान और दान-पुण्य जैसे कार्यों का विशेष महत्व माना जाता है.

विज्ञापन

Makar Sankranti 2024 Live: मकर संक्रांति काले तिल का विशेष महत्व

मकर संक्रांति पर आज काले तिल का दान करने से शनि दोष से राहत मिलती है, इसके साथ ही पूजा के बाद इन काले तिल को तिजोरी में रख लें. मान्यता है इससे धन की आवक कभी कम नहीं होती है.

Makar Sankranti 2024 Live: मकर संक्रांति पर खिचड़ी का महत्व

मकर संक्रांति पर खिचड़ी बनाने, खाने और दान करने का विशेष महत्व है. दरअसल, चावल को चंद्रमा, काली उड़द को शनि और हरी सब्जियां को बुध का प्रतीक माना जाता है, इसलिए संक्रांति पर खिचड़ी खाने से कुंडली में ग्रहों की स्थिती मजबूत होती है.

Makar Sankranti 2024 Live: मकर संक्रांति के दिन स्नान दान

मकर संक्रांति के दिन स्नान दान का बहुत महत्व होता है, इस दिन कंबल का दान करना बहुत फलदायी माना जाता है. गरम कपड़े, खिड़ची, अन्न, तिल, गुड़ का दान सर्वश्रेष्ठ है. मकर संक्रांति के दिन दान करने से ग्रहण दोष दूर होते हैं.

Makar Sankranti 2024 Live: मेष राशि वाले इन चीजों का करें दान

जल में पीले पुष्प, हल्दी, तिल मिला कर अर्घ दें. तिल-गुड़ का दान दें. उच्च पद की प्राप्ति होगी.

Makar Sankranti 2024 Live: वृष राशि वाले इन चीजों का करें दान

जल में सफेद चंदन, दुग्ध, श्वेत पुष्प, तिल डाल कर सूर्य को अर्घ दें. बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी.

Makar Sankranti 2024 Live: मिथुन राशि वाले इन चीजों का करें दान

जल में तिल, दूर्वातथा पुष्प मिला कर सूर्य को अर्घ दें. गाय को हरा चारा दें. मूंग की दाल की खिचड़ी दान दें. ऐश्वर्य प्राप्ति होगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola