ePaper

Happy Birthday Varun Dhawan: जब दिव्या भारती के सामने रोने लगे थे वरुण धवन,एक्ट्रेस ने फिर किया था ये काम

Updated at : 24 Apr 2022 1:15 PM (IST)
विज्ञापन
Happy Birthday Varun Dhawan: जब दिव्या भारती के सामने रोने लगे थे वरुण धवन,एक्ट्रेस ने फिर किया था ये काम

वरुण धवन के लिए एक्ट्रेस दिव्या भारती ने उनके लिए ऑमलेट बनाया था. ये बात उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में बताया था. बता दें कि आज एक्टर अपना 35वां बर्थडे मना रहे है.

विज्ञापन

Happy Birthday Varun Dhawan: वरुण धवन (Varun Dhawan) आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर ने साल 2012 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में कदम रखा था. इसके बाद उन्होंने कई सारी फिल्में की जिसमें कॉमेडी, रोमांटिक मूवीज शामिल है. लेकिन क्या आप जानते है कि एक्ट्रेस दिव्या भारती ने उनके लिए ऑमलेट बनाया था. चलिए आपको बताते है पूरा किस्सा.

वरुण धवन ने साल 2019 में बॉलीवुड हंगामा के साथ एक इंटरव्यू में एक फैन के सवाल का जवाब दिया था. उनसे पूछा गया था कि, ‘यदि आप 80 या 90 के दशक में वापस जा सकते थे, तो आप किन तीन एक्ट्रेसेस के साथ एक्टिंग करते?’ इसपर एक्टर ने कहा था, सबसे पहले दिव्या भारती होतीं, मुझे उनके साथ काम करना अच्छा लगता.

https://www.instagram.com/p/Cbfa–ZMh2T/

वरुण धवन ने आगे बताया था कि, मेरे पास बचपन की एक याद है जो उनसे जुड़ी है. मैं छोटा बच्चा था और तब भूख की वजह से रो रहा था. उस समय दिव्या भारती ने मेरे लिए आमलेट बनाया था. ये ये शोला और शबनम की शूटिंग के दिनों की बात है.’ इस लिस्ट में दूसरा नाम उन्होंने करिश्मा कपूर का लिया था औऱ तीसरा नाम जूही चावला का था.

Also Read: प्रियंका चोपड़ा की Citadel से OTT डेब्यू करेंगे वरुण धवन? एक्टर ने दिया ये हिंट, लेटेस्ट अपडेट

फिल्मों की बात करें तो वरुण धवन इस समय फिल्म बवाल की शूटिंग में बिजी है. इसकी शूटिंग के सिलसिले में हाल ही में वो कानपुर में नजर आए थे. इस दौरान एक्टर कानपुर की गलियों में सड़क पर बुलेट दौड़ाते नजर आए थे. इसके अलावा एक्टर फिल्म जुग-जुग जियो और कॉमेडी-हॉरर मूवी भेड़िया को लेकर चर्चा में हैं. भेड़िया फिल्म में एक्टर के साथ कृति सेनन हैं औऱ ये कॉमेडी हॉरर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola