प्रियंका चोपड़ा की Citadel से OTT डेब्यू करेंगे वरुण धवन? एक्टर ने दिया ये हिंट, लेटेस्ट अपडेट

वरुण धवन फिल्मों में काम करने के बाद ओटीटी डेब्यू करने वाले हैं. एक्टर प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी स्पाई थ्रिलर 'सिटाडेल' के इंडियन स्पिन-ऑफ में काम कर सकते हैं.
Varun Dhawan OTT Debut Citadel: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) के फैंस के लिए गुडन्यूज हैं. वरुण फिल्मों में काम करने के बाद ओटीटी डेब्यू करने वाले हैं. जी हां, एक्टर ओटीटी में काम करने के लिए तैयार है. लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी स्पाई थ्रिलर ‘सिटाडेल’ के इंडियन स्पिन-ऑफ में काम कर सकते हैं.
ओटीटी डेब्यू करेंगे वरुण धवन
इन दिनों कई बड़े एक्टर्स ओटीटी की दुनिया में कदम रख रहे है. इस लिस्ट में एक्टर वरुण धवन का भी नाम जुड़ने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वरुण, प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन के अमेरिकी स्पाई सीरीज सिटाडेल के हिंदी वर्जन में नजर आ सकते है. हालांकि इसपर और कुछ ज्यादा जानकारी नहीं आई है.
वरुण धवन ने कही ये बात
हाल ही में वरुण धवन ने अपने ओटीटी डेब्यू को लेकर कहा, मुझे यह (प्लेटफॉर्म) पसंद है. कुछ बड़ा और दिलचस्प आ रहा है. लेकिन यह इस साल रिलीज नहीं होगी. मैं इसके लिए उत्साहित हूं. बता दें कि प्रियंका चोपड़ा सिटाडेल से जुड़ी जानकारी और शूटिंग की तसवीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती है.
आईफा अवॉर्ड्स 2022 प्रेस कॉन्फ्रेंस
पिछले दिनों वरुण धवन आईफा अवॉर्ड्स 2022 प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजर आए थे. इसमें सलमान खान, अनन्या पांडे और मनीष पॉल के साथ दिखे थे. इसके कई वीडियोज और तसवीरें सामने आई थी. बता दें कि इस बार आईफा अवॉर्ड्स 2022 अबू धाबी में होगा. ये आईफा का 22वां एडिशन होने वाला है.
वरुण की फिल्में
फिल्मों की बात करें तो वरुण धवन फिल्म जुग-जुग जियो और कॉमेडी-हॉरर मूवी भेड़िया को लेकर चर्चा में हैं. भेड़िया फिल्म अमर कौशिक द्वारा निर्देशित और दिनेश विजान द्वारा निर्मित एक आगामी भारतीय भाषा की कॉमेडी हॉरर फिल्म है. फिल्म में वरुण और कृति सेनन हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




