Gupta Navratri 2022: आज से हो गुप्त नवरात्रि शुरु, जानें संतान प्राप्ति तथा कर्ज से मुक्ति पाने के उपाय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Feb 2022 5:46 PM
Gupta Navratri 2022: गुप्त नवरात्रि के दौरान विवाह, नौकरी, स्वस्थ, व्यापार, कर्ज, आदि से संबंधित कई उपाय भी किये जाते हैं, इस वर्ष माघ गुप्त नवरात्रि 2 फरवरी से शुरू हो रहे हैं, जानिए इन उपायों के बारे में
साल में चार नवरात्रि आते हैं, जिनमें से दो गुप्त नवरात्रि आते हैं. आमतौर पर लोग शारदीय और चैत्र नवरात्रि के बारे में ही जानते हैं, इसके अलावा दो और नवरात्रि भी आते हैं. जिनमें विशेष कामनाओं की सिद्धि की जाती है, गुप्त नवरात्रि में सात्विक और तांत्रिक पूजा की जाती है. गुप्त नवरात्रि में पूजा और मनोकामना को गुप्त रखा जाता है, कहते हैं कि ऐसा करने से मां दुर्गा जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और फल दोगुना मिलता है गुप्त नवरात्रि के दौरान विवाह, नौकरी, स्वस्थ, व्यापार, कर्ज, आदि से संबंधित कई उपाय भी किये जाते हैं, इस वर्ष माघ गुप्त नवरात्रि 2 फरवरी से शुरू हो रहे हैं, जानिए इन उपायों के बारे में:-
गुप्त नवरात्रि के दौरान संतान प्राप्ति के लिए 9 दिन मां दुर्गा जी के लिए पान का पत्ता अर्पित करना चाहिए, पान का पत्ता कटा-फटा नहीं होना चाहिए. पूजा के दौरान यह मंत्र का जाप करें:-
ॐ नन्दगोपगृह जाता यशोदागर्भ सम्भवा.
ततस्तौ नाशयिष्यामि विन्ध्याचलनिवासिनी..
यह मंत्र का जाप करना चाहिए. कहते हैं कि ऐसा करने से मनोकामना पूरी होती है.
नौकरी या जॉब में किसी तरह की समस्या आ रही है तो गुप्त नवरात्रि के दौरान 9 दिन तक मां दुर्गा जी को बताशे पर रखकर लौंग अर्पित करनी चाहिए. इस दौरान
ॐ सर्वबाधा विनिर्मुक्तो धन धान्य सुतान्वित:.
मनुष्यो मत्प्रसादेने भविष्यति ना संशय:..
मंत्र का जाप करना चाहिए.
खराब सेहत से छुटकारा पाने के लिए 9 दिन तक देवी मां को लाल पुष्प अर्पित करना चाहिए. इस दौरान ॐ क्रीं कालिकायै नम: मंत्र का जाप करना चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति स्वस्थ होता है.
कर्ज या किसी वाद-विवाद से मुक्ति पाना चाहते हैं तो इसके लिए 9 दिन तक देवी मां के सामने गुग्गल की सुगंध वाला धूप जलाएं. ऐसा करने से समस्याओं से मुक्ति मिलती है. इस दौरान ॐ दुं दुर्गाय नम: का जाप करना चाहिए.
अगर विवाह में कोई बाधा आ रही है तो पूरे 9 दिन पीले फूलों की माला अर्पित करनी चाहिए. इस दौरान
ॐ कात्यायनी महामाये, महायोगिनयधीश्वरी.
नन्दगोपसुतं देवी, पति में कुरु ते नम:..
मंत्र का जाप करना चाहिए…….
संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 /9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










