Kanpur: ट्रांसपोर्ट नगर में केसर पान मसाला फैक्ट्री में GST का छापा, टैक्स चोरी का है मामला

Kanpur: कानपुर में गुरुवार को स्टेट जीएसटी टीम ने टैक्स चोरी के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान टीम ने केसर पान मसाला की ट्रांसपोर्ट नगर स्थित फैक्ट्री में छापा मारा. 6 गाड़ियों से पहुंची टीम ने फैक्ट्री का गेट बंद करके जांच शुरू की.
Kanpur: कानपुर में गुरुवार को स्टेट जीएसटी टीम ने टैक्स चोरी के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान टीम ने केसर पान मसाला की ट्रांसपोर्ट नगर स्थित फैक्ट्री में छापा मारा. 6 गाड़ियों से पहुंची टीम ने फैक्ट्री का गेट बंद करके जांच शुरू की. इस दौरान किसी भी कर्मचारियों को बाहर नहीं जाने दिया टैक्स चोरी की शिकायत पर टीम छापेमारी करने पहुंची थी. करोड़ों की टैक्स चोरी का मामला बताया जा रहा हैं.
टैक्स चोरी की शिकायत पर स्टेट जीएसटी की टीम कानपुर में गुरुवार देर शाम ट्रांसपोर्ट नगर स्थित केशव पान मसाला की फैक्ट्री पर पहुंची. 6 गाड़ियों की टीम से पहुंचे अफसरों ने छापेमारी शुरू की. इस दौरान सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए. साथ ही फैक्ट्री का गेट बंद करके जांच शुरू की. करीब 3 घंटे से छापेमारी जारी है. छापेमारी की पुष्टि जीएसटी टीम के अफसरों ने की.लेकिन,उन्होंने अभी तक किसी भी प्रकार का बयान नहीं दिया है.
Also Read: Kanpur News: कानपुर देहात अग्निकांड में सपा विधायक अमिताभ वाजपेयी का खुलासा; Video
बता दें कि कुछ महीने पहले भी जीएसटी की टीम ने केसर पान मसाला की फैक्ट्री में छापेमारी की थी. इस दौरान करीब 70 करोड़ से ज्यादा बेनामी संपत्ति की जानकारी हुई थी. रियल स्टेट कंपनी में रकम खपाने के मामले में मिले इनपुट के आधार पर आयकर विभाग की टीमों ने केसर और दिलबाग पान मसाला के ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की थी. जिस पर स्वरूप नगर, मॉडल टाउन और पांडु नगर स्थित आवास नया गंज स्थित कार्यालय और ट्रांसपोर्ट नगर समेत पांच जगहों पर छापा मारा गया था.
रिपोर्टः आयुष तिवारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




