ePaper

Gorakhpur News: ससुर ने ही छीन ली दामाद के आंख की रोशनी, युवक और उसके पिता पर किया जानलेवा हमला

Updated at : 07 May 2022 8:16 PM (IST)
विज्ञापन
Gorakhpur News: ससुर ने ही छीन ली दामाद के आंख की रोशनी, युवक और उसके पिता पर किया जानलेवा हमला

Gorakhpur News: गोरखपुर के गुलरिया थाना क्षेत्र में ससुर द्वारा अपने दामाद की पीटकर और उसका हाथ तोड़ने और आंख फोड़ने का मामला सामने आया है. जिसके बाद पीड़ित पक्ष द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है.

विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर के गुलरिया थाना क्षेत्र में ससुर द्वारा अपने दामाद की पीटकर और उसका हाथ तोड़ने और आंख फोड़ने का मामला सामने आया है. जिसके बाद पीड़ित पक्ष द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है. यह पूरी घटना घर में आपसी कलह की वजह से बताई जा रही है. आरोप है कि आपसी कलह की वजह से ससुर ने दो बेटे और तीन लोगों के साथ मिलकर अपने दामाद और उसके पिता की खूब पिटाई की. ससुर ने नुकीले पदार्थ से अपने दामाद पर हमला कर दिया जिससे उसकी आँखों की रौशनी चली गई .

पीड़ित के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस मेडिकल करा कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है. आपको बता दें गुलरिया के पिपरी निवासी विजय प्रताप ने बताया कि उनके बेटे रामपाल की शादी 9 वर्ष पहले जमुनादा निवासी खदेरू की बेटी सुमन से हुई थी. दोनों के दो बच्चे हैं, एक 9 साल की बेटी अनुष्का और दूसरा 4 साल का बेटा सूर्य प्रताप. विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सुमन अकसर अपने मायके वालों व ससुराल वालों से लड़ते झगड़ते रहती थी.

Also Read: Kanpur: गैंगस्टर विकास दुबे की संपत्तियों पर योगी सरकार का एक्शन, पुलिस करेगी 50 करोड़ की संपत्ति कुर्क

घरेलू कलह को लेकर के ही यह घटना हुई है. विजय प्रताप सिंह ने अपनी तहरीर में बताया है कि सुमन की मायके से उसके पिता दो भाई और तीन अज्ञात लोग उनके घर में घुस मारपीट की. पीड़ित ने बताया कि सभी ने मिलकर उनके लड़के रामपाल और विजय प्रताप सिंह की जमकर पिटाई की जिसमें दोनों घायल हो गए. विजय प्रताप सिंह ने बताया है कि रामपाल के ससुर ने नुकीले हथियार से हमला किया जिससे उसकी आंख की रोशनी चली गई. फिलहाल पुलिस इस मामले में तहरीर लेकर पीड़ित पक्ष का मेडिकल करा कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है. पूरी घटना गोरखपुर की गुलरिया थाना क्षेत्र की है.

रिपोर्टर – कुमार प्रदीप

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola