ePaper

Year Ender 2023: इस साल लड़कियों ने गूगल पर सर्च किये ये टॉपिक्स, यहां देखें पूरी लिस्ट

Updated at : 15 Dec 2023 2:30 PM (IST)
विज्ञापन
Google News

Google News

Year Ender 2023 Google Search: आपने गूगल पर Near Me के ऑप्शन का इस्तेमाल तो जरूर ही किया होगा. लेकिन क्या आपको यह पता है कि इस साल लोगों ने सबसे ज्यादा अपने आसपास के किन चीजों को सर्च किया है?

विज्ञापन
undefined

Google Search Near Me 2023: गूगल ने इस साल इंटरनेट पर सर्च की गयी उन चीजों की एक लिस्ट जारी की है जिन्हें यूजर्स ने सबसे ज्यादा सर्च किया है. इस लिस्ट में ट्रेंडिंग मीम्स से लेकर नियर मी जैसे टॉपिक्स शामिल हैं.

undefined

Near Me सर्च के रिजल्ट्स भी आये सामने

आपने गूगल पर नियर मी फीचर का इस्तेमाल जरूर किया होगा. इसका इस्तेमाल अक्सर अपने आसपास की चीजों को खोजने के लिए करते हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर लोगों ने किन आसपास की चीजों इस साल गूगल पर सर्च किया.

undefined

लड़कियों ने सर्च किये ये टॉपिक्स

सामने आयी रिपोर्ट से पता चलता है कि, साल 2023 में लड़कियों ने सबसे ज्यादा अपने आसपास के ब्यूटी पार्लर्स को सर्च किया. टॉप 10 की इस लिस्ट में यह छठे नंबर पर रहा. तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर.

undefined

कोडिंग क्लासेज नियर मी

लोगों ने इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा उनके घर के आसपास मौजूद कोडिंग क्लासेज को सर्च किया. टॉप 10 की इस लिस्ट में यह पहले नंबर पर रहा.

undefined

अर्थक्वेक नियर मी

लोगों ने इस साल भूकंप को लेकर काफी दिलचस्पी दिखाई. टॉप 10 की इस लिस्ट में यह दूसर नंबर पर रहा.

undefined

जुडिओ नियर मी

लोगों ने गूगल नियर मी फीचर का इस्तेमाल करते हुए Zudio को भी जमकर सर्च किया. हमारी इस लिस्ट में यह तीसरे नंबर पर है.

undefined

ओनम संध्या नियर मी

Onam Sandhya नियर मी को भी लोगों ने जमकर गूगल पर सर्च किया. लिस्ट में यह चौथे नंबर पर है.

undefined

जेलर मूवी नियर मी

जेलर मूवी को लेकर इस साल लोगों के बीच काफी ज्यादा देखने को मिला. टॉप 10 की इस लिस्ट में यह पांचवे नंबर पर रही.

undefined

मेरे पास के ब्यूटी पार्लर्स

इस साल लड़किओं ने गूगल पर ब्यूटी पार्लर्स नियर मी को खूब सर्च किया. लिस्ट में यह छठे नंबर पर रही.

undefined

मेरे पास के जिम

जिन लोगों को फिटनेस का शौक रहा है उन्होंने इस साल जिम नियर मी को जमकर सर्च किया। टॉप 10 की इस लिस्ट में यह सातवें नंबर पर रही.

undefined

रावण दहन नियर मी

गूगल पर दुर्गा पूजा के दौरान लोगों ने रावण दहन नियर मी को जमकर सर्च किया. लिस्ट में इसने आठवें नंबर पर अपनी जगह बनाई.

undefined

मेरे पास के त्वचा विशेषज्ञ

स्किन प्रॉब्लम्स या फिर अपनी त्वचा को बेहतर बनाने की इच्छा रखने वालों ने गूगल पर इसे जमकर सर्च किया. हमारे इस लिस्ट में इसने नौवें पोजीशन पर अपनी जगह बनाई.

undefined

मेरे पास के टिफ़िन सर्विस

जो लोग अपने घरों से दूर रहते हैं उन्होंने गूगल पर अपने नजदीकी टिफ़िन सर्विसेज को सर्च किया. टॉप 10 की इस लिस्ट में यह दसवें नंबर पर रहा.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola