ePaper

Google Maps को मिला अमेजिंग फीचर, शेयर कर सकेंगे लाइव लोकेशन, जानें कैसे करता है काम

Updated at : 05 Jan 2024 3:12 PM (IST)
विज्ञापन
Google Maps को मिला अमेजिंग फीचर, शेयर कर सकेंगे लाइव लोकेशन, जानें कैसे करता है काम

Google Maps New Feature: अगर आप अक्सर गूगल मैप्स का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए काफी इन्फोर्मटिवे साबित होने वाली है. यूजर्स को अब गूगल मैप्स पर भी लाइव लोकेशन जैसी फीचर देखने को मिलने वाली है. चलिए इस फीचर के बारे में डीटेल से जानते हैं.

विज्ञापन
undefined

Google Maps Live Location Feature: अगर आप भी ट्रेवल करने के दौरान गूगल मैप्स का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की साबित होने वाली है. आज हम आपको गूगल मैप्स पर हाल ही में जोड़े गए एक अमेजिंग फीचर के बारे में बताने जा रहे हैं. इस फीचर की मदद से आप अपनी लाइव लोकेशन भी शेयर कर सकेंगे. तो चलिए इस फीचर के बारे में डीटेल से जानते हैं.

undefined

व्हाट्सऐप जैसा फीचर अब गूगल मैप्स पर: जब भी हमें अपने दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ लाइव लोकेशन शेयर करनी होती है हम WhatsApp या फिर किसी अन्य ऐप का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरुरत नहीं होगी. अब आप गूगल मैप्स के इस नये फीचर की मदद से भी ऐसा कर सकेंगे.

undefined

क्या है गूगल मैप्स का नया फीचर: गूगल मैप्स पर हाल ही में एक नया फीचर जोड़ा गया है. यह फीचर आपके दोस्तों और रिश्तेदारों को आपके लाइव लोकेशन की जानकारी देगा. इस फीचर की वजह से अब आपको किसी अन्य ऐप का इस्तेमाल करने की जरुरत नहीं होगी.

undefined

किन बातों का रखना होगा ध्यान: बता दें इस फीचर को इस्तेमाल करना काफी आसान है और इसका इस्तेमाल केवल Android स्मार्टफोन यूजर्स ही कर सकेंगे. ध्यान में रखें कि अगर आप इस फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो ऐसे में जिससे आप अपनी लाइव लोकेशन शेयर करना चाहते हैं वह गूगल पर आपका दोस्त हो.

undefined

लोकेशन बटन का सपोर्ट: अगर आप किसी भी व्यक्ति के साथ अपनी लोकेशन शेयर करना चाहते हैं तो दोनों ही यूजर्स को गूगल पर एक दूसरे को फ्रेंड के रूप में ऐड करना होगा. जैसे ही आप ऐसा करेंगे आपको एक लोकेशन बटन दिखाई देने लगेगा. इस बटन की मदद से आप अपना लोकेशन शेयर कर सकेंगे.

undefined

टाइम लिमिट भी कर सकेंगे सेट: इस फीचर की एक खास बात यह भी है कि, आप अपने जरुरत के हिसाब से इसे कभी भी टर्न ऑफ भी कर सकेंगे. केवल यहीं नहीं आप एक निर्धारित टाइम लिमिट के साथ भी अपना लोकेशन शेयर कर सकते हैं. ऐसा करने पर आपको अपना लोकेशन शेयरिंग मैन्युअल तौर पर स्टॉप नहीं करना होगा.

undefined

कैसे करें इस्तेमाल: इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले अपने स्मार्टफोन पर Google Maps को ओपन कर लेना होगा. इसके बाद आपको कोने में दिखाई दे रही अपनी तस्वीर पर क्लिक कर देना होगा. यहां आपको बहुत सारे ऑप्शन दिखाई दे रहे होंगे. इन ऑप्शंस में से आपको लोकेशन शेयरिंग के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा.

undefined

शेयर कर सकेंगे लोकेशन: जैसे ही आप लोकेशन शेयरिंग ऑप्शन पर क्लिक कर देंगे आपको किसी भी यूजर के साथ अपना लोकेशन शेयर करने की अनुमति मिल जाएगी. ध्यान में रखें कि ये यूजर आपके कांटेक्ट लिस्ट में जरूर हो.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola