Sonali Phogat की मौत का सच जल्द आएगा सामने? अब CBI करेगी केस की जांच, परिवार ने कही ये बात

Updated:
विज्ञापन
Sonali Phogat की मौत का सच जल्द आएगा सामने? अब CBI करेगी केस की जांच, परिवार ने कही ये बात

भाजपा की नेता सोनाली फोगाट पिछले महीने गोवा में मृत पायी गई थी. जिसके बाद सोनाली के भाई ने उनके दो सहयोगियों पर उनकी हत्या का आरोप लगाया था. अब इस केस में अपडेट आया है कि इस मामले की जांच सीबीआई करेगी.

विज्ञापन

Sonali Phogat Case: भाजपा नेता और टिक-टॉक स्टार सोनाली फोगाट की पिछले महीने गोवा में मौत हुई थी. सोनाली की मौत के बाद कई तरह की चीजें सामने आई, जिससे आशंका जताई गई कि उनकी हत्या हुई है. अब नया अपडेट सामने आया है. इसके मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक्ट्रेस की मौत के मामले को सीबीआई से जांच कराने के आदेश दिये.

सीबीआई करेगी सोनाली फोगाट की मौत की जांच

सोनाली फोगाट की मौत की जांच सीबीआई से जांच कराने का आदेश गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के अनुरोध के बाद आया है. मामले की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय ने कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) से मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की है.

परिवार ने कही ये बात

सोनाली फोगाट की मौत के मामले की सीबीआई से जांच कराने के केंद्र के फैसले का उनके परिवार ने सोमवार को स्वागत किया. सोनाली के भाई रिंकू फोगाट ने कहा, ‘हमारा परिवार शुरू से ही इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहा है.’ उन्होंने कहा कि परिवार को सोनाली फोगाट की मौत के पीछे ‘साजिश’ का संदेह है और केवल सीबीआई जांच से ही सच्चाई सामने आ सकती है. रिंकू ने विश्वास जताया कि एजेंसी मामले की गहराई से जांच करेगी.

Also Read: Sonali Phogat Net Worth: करोड़ों की संपत्ति की मालकिन थी सोनाली फोगाट, बिग बॉस के लिए थे इतने रुपए
अबतक ये लोग हुए गिरफ्तार

इस मामले में अब तक सुधीर सांगवान, एक अन्य सहयोगी सुखविंदर सिंह और तीन अन्य को गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस ने दत्ताप्रसाद गांवकर को भी गिरफ्तार किया है, जिसने सागवान और सिंह को कथित तौर पर मादक पदार्थ मुहैया कराया था और दोनों ने वह फोगाट को दिया था. एक अन्य गिरफ्तार व्यक्ति एडविन न्यून्स उत्तरी गोवा जिले में कर्लीज रेस्तरां का मालिक है, जहां फोगाट और उसके सहयोगियों ने उस रात ‘पार्टी’ की थी. मामले में पुलिस ने उत्तरी गोवा के अंजुना निवासी और मादक पदार्थों के कथित तस्कर रामा मांड्रेकर को भी गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने कही थी ये बात

पुलिस ने कहा था कि सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह ने कथित तौर पर पानी में कोई ‘‘पदार्थ” मिलाया और फोगाट को पीने के लिए मजबूर किया. चिकित्सकों ने कहा कि फोगाट को दिल का दौरा पड़ा था, लेकिन उनके भाई ने आरोप लगाया कि उनकी मौत में सांगवान और सिंह की भूमिका है. भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola