बरेली: धर्म और परिवार छोड़ 5 साल तक प्रेमी के साथ लिव-इन में रही युवती, अब शादी से किया इनकार, जानें मामला

Published by : Sandeep kumar Updated At : 20 Jan 2024 10:25 AM

विज्ञापन

बरेली में एक युवक ने दूसरे समुदाय की युवती के साथ पहले दोस्ती की, फिर दोनों में प्रेम संबंध हो गया और करीब 5 साल तक दोनों के बीच प्रेम संबंध बना रहा. इस दौरान युवती ने अपना धर्म परिवर्तन भी कर लिया. यह सोचकर कि युवक के साथ शादी करेगा, लेकिन ऐन वक्त पर युवक ने इनकार कर दिया.

विज्ञापन

यूपी के बरेली में भरोसे के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने दूसरे समुदाय की युवती के साथ पहले दोस्ती की, फिर दोनों में प्रेम संबंध हो गया और करीब 5 साल तक दोनों के बीच प्रेम संबंध बना रहा. इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां भी बढ़ गई. इस बीच युवती ने अपना धर्म परिवर्तन भी कर लिया. यह सोचकर कि युवक के साथ वह सात फेरे लेकर जिंदगी भर तक सनातन धर्म को अपनाकर हिंदू धर्म में रहेगी, लेकिन ऐन वक्त पर युवक ने शादी से इनकार कर दिया. इसके बाद युवती ने अब पुलिस अधिकारियों का प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है कि यदि इंसाफ नहीं मिला तो सुसाइड कर लूंगी. वहीं पीड़िता का कहना है कि युवक ने 5 साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाकर उसके साथ वैवाहिक जीवन जैसा जीवन जिया है और अब शादी से इनकार कर रहा है. युवक के परिजनों ने युवती को बहू के रूप में अपना लिया था, लेकिन अब शादी से इनकार कर रहे हैं. जैसे ही कानूनी कार्रवाई की बात हुई है तो युवक के माता-पिता युवती पर समझौते का दबाव बनाते हुए मुकदमा वापस लेने की बात कही है.

Also Read: Ram Mandir : अयोध्या में दबोचे गए 3 संदिग्धों का निकला खालिस्तान से संबंध, बड़ी वारदात की थी प्लानिंग
यह है पूरा मामला

दरअसल, बरेली के बहेडी थाना क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय युवती ने पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई है कि उसकी दोस्ती प्रतीक चौधरी नाम के युवक से हुई थी. प्रतीक बैंक में काम करता है. उसने प्रेमजाल में फंसाया और कहा कि तुम भले ही दूसरे समुदाय से हो, लेकिन मुझे और मेरे परिवार को पसंद हो, इसलिए शादी तो तुमसे ही करूंगा. जिसके बाद अपने माता-पिता, मामा व फूफा से मिलवाया. उन्होंने शादी पक्की करने की बात कहते हुए हां कर दी. युवती ने बताया कि उसके बाद नजदीकी बढ़ गई. जिसके बाद युवक ने 18 जून 2023 को अपने साथ दिल्ली ले गया. जहां वह जॉब कर रहा है. यहां पत्नी बनाकर रखा. इस दौरान उसने शारीरिक संबंध बनाए. उसके बाद अपने रिश्तेदार के साथ रुद्रपुर भी लेकर गया. रुद्रपुर और नैनीताल में भी शारीरिक संबंध बनाया. उसके बाद भी लगातार संबंध बनाता रहा. कई बार परिजनों से मुलाकात हुई तो वे भी कहते थे कि शादी होगी. जिसके कारण पीड़ित युवती ने युवक के धर्म के मुताबिक अपना धर्म परिवर्तन कर लिया. पीड़िता का कहना है कि 20 जनवरी को प्रतीक दूसरी युवती से शादी करने की फिराक में था. लेकिन अब मामला पुलिस तक पहुंचा. जहां एसएसपी के आदेश पर केस दर्ज हुआ है. पीड़िता ने बताया कि जैसे मेरी जिंदगी बर्बाद हुई है, ऐसे ही अब प्रतीक जेल जाएगा. प्रतीक के परिजन घर से फरार हैं और तीन रिश्तेदार पुलिस की हिरासत में है. दुष्कर्म का आरोपी प्रतीक भी घर से फरार है.

हिंदूवादी नेता और एसपी देहात ने कही यह बात

वहीं इस पूरे मामले में पीड़ित मुस्लिम समुदाय की युवती के साथ हिंदूवादी नेता और अगस्त मुनी आश्रम के आचार्य पंडित केके शंखधर भी साथ है. यही पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए पुलिस के पास लेकर गए. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सुनने में आया है कि बहेडी क्षेत्र की लड़की है. 5 सालों से यह किसी हिंदू युवक के अफेयर में थी. यह तो बिल्कुल घोर निंदनीय है. इंसानियत का धर्म सबसे बड़ा है. किसी भी लड़की को धोखा देना उसके साथ शारीरिक संबंध बना देना यह अपराध की श्रेणी में आता है. निश्चित रूप से उसे लड़के के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. वहीं एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा का कहना है कि एफआईआर दर्ज है. आरोपी की तलाश की जा रही है. दूसरी शादी टूटने या तय होने की जानकारी पुलिस को नहीं है. पीड़िता ने जो तहरीर दी उसी के आधार पर केस दर्ज किया गया है.

Also Read: Ayodhya Ram Mandir: पीलीभीत के मुस्लिम कारीगरों ने रामलला के लिए बनाई विश्व की सबसे लंबी बांसुरी, जानें खासियत

विज्ञापन
Sandeep kumar

लेखक के बारे में

By Sandeep kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola