गिरिडीह : मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में तीन छात्र-छात्राओं ने मारी बाजी

पचंबा स्थित शारदा कन्या मध्य विद्यालय के तीन छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता हासिल की है. स्कूल के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्र ने कहा कि इसके पूर्व भी इस विद्यालय के पांच छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता हासिल की थी.
पचंबा स्थित शारदा कन्या मध्य विद्यालय के तीन छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता हासिल की है. स्कूल के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्र ने कहा कि इसके पूर्व भी इस विद्यालय के पांच छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता हासिल की थी. स्कूल में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ कंप्यूटर की शिक्षा दी जा रही है. इसका परिणाम है कि विद्यालय के छात्र-छात्राएं लगातार परीक्षा में सफलता हासिल कर रहे हैं. मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में आंशिक गुप्ता, सुमित कुमार, सलोनी कुमारी ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है. शिक्षिका तनु प्रिया एवं स्वीटी कुमारी ने कहा कि सफल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जायेगा. इसके अलावा शिक्षिका सुनीता गुप्ता, पूनम कुमारी, माया मरियम हांसदा, प्रमोद कुमार वर्मा, एसएमसी अध्यक्ष सरिता देवी व सीआरपी घनश्याम वर्मा ने सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी.
Also Read: गिरिडीह : नल जल योजना में अनियमितता पर ग्रामीणों ने जताया विरोध
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




