Live Updates

Ganesha Chaturthi 2020 : बॉलीवुड सेलेब्स ऐसे कर रहे गणपति बप्पा का स्वागत, देखिए PHOTOS

Published at :22 Aug 2020 2:48 PM (IST)
विज्ञापन
Ganesha Chaturthi 2020 : बॉलीवुड सेलेब्स ऐसे कर रहे गणपति बप्पा का स्वागत, देखिए PHOTOS

Ganesha Chaturthi 2020 : आज से यश, कीर्ति, पराक्रम, वैभव, ऐश्वर्य, सौभाग्य, सफलता, धन, धान्य, बुद्धि, विवेक, ज्ञान और तेजस्विता के प्रतीक भगवान गणेश का उत्सव शुरू हो गया है. पूरे देश में इस समय उत्सव की धूम मची है. महाराष्ट्र में इस त्योहार को बड़ी ही धूमधाम से बनाया जाता है. इस बार कोरोना वायरस के कारण इस बार का उत्सव थोड़ा फीका होगा, लेकिन लोगों की आस्था में कोई कमी नहीं रहेगी. ऐसे में बहुत से बॉलीवुड और टीवी की दुनिया के सितारे अपने घर बप्पा को लेकर आते है और पूरी निष्ठा से उनकी पूजा करते है. तो चलिए आपको बताते है इस बार किस तरह सेलेब्स गणपति पूजा कर रहे है...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

सोनू सूद ने किया बप्पा का स्वागत, शेयर की ये फोटो

Ganesha Chaturthi 2020 : बॉलीवुड सेलेब्स ऐसे कर रहे गणपति बप्पा का स्वागत, देखिए PHOTOS

करण जौहर ने गणेश चुतर्थी की शुभकामनाएं दी

फरहान अख्तर ने फैंस को किया विश

फरहान अख्तर भी फैंस को गणेश चतुर्थी के मौके पर फैंस को विश करते दिखाई दिए.

काजोल ने शेयर की ये तसवीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने सोशल मीडिया के जरिये सभी को गणेशोत्सव की बधाई दी हैं.फरहान अखतर ने फैंस को किया विश

अजय देवगन ने गणेश चतुर्थी की दी बधाई

अजय देवगन ने गणेश चतुर्थी की बधाई देते हुए एक बेहद ही स्पेशल वीडियो शेयर किया है. जहां अजय का पुराना वीडियो भगवान गणेश के पंडाल में जाते हुए दिखाई दे रहा है. इस वीडियो के जरिये अजय देवगन भगवान गणेश के लिए अपनी भक्ति दिखाते हुए सभी को बधाई दे रहे हैं.

शिल्पा शेट्टी के घर विराजे गणपति बप्पा

शिल्पा शेट्टी हर साल की तरह इस साल भी अपने घर गणपति बप्पा को लेकर आई हैं. इस बार उनकी बेटी समीशा का पहला गणेश महोत्‍सव होगा. एक्ट्रेस गुरुवार को गणपति की प्रतिमा ख़रीदती हुई नजर आई. इस दौरान शिल्‍पा मास्‍क लगाकर दस्‍ताने पहने गुलाबी रंग के कुर्ते में दिखी. इससे पहले शिल्पा अपने बेटे और पति राज कुंद्रा के साथ उत्सव को बड़ी धूमधाम से मनाती आई हैं.

Ganesha Chaturthi 2020 : बॉलीवुड सेलेब्स ऐसे कर रहे गणपति बप्पा का स्वागत, देखिए PHOTOS

Ganesh Chaturthi 2020 : ‘देवा श्री गणेशा’ से लेकर ‘सिंदूर लाल चढ़ायो’ तक, गणेश उत्सव पर सुनें ये बॉलीवुड के गाने, VIDEOS

नील नितिन मुकेश के घर श्रीगणेश का आगमन

बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश अपने घर गणपति बप्पा को लेकर आए है. इसकी तसवीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. इन तस्वीरों में आप देखेंगे कि नील भगवान गणेश को चुन्नी से ढककर घर की ओर ले जा रहे हैं.

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola