Gadar 3: अनिल शर्मा ने अमीषा पटेल के गदर 3 रिजेक्ट करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- उनके सोचने से कोई...

Published by : Ashish Lata Updated At : 03 Sep 2023 3:54 PM

विज्ञापन

अमीषा पटेल ने हाल ही में कहा था कि अगर तारा सिंह और सकीना के सीन्स ज्यादा नहीं होंगे, तो वह गदर 3 को रिजेक्ट कर देंगी. उनके बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त देते हुए, निर्देशक अनिल शर्मा ने चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन
undefined

गदर 2 भले ही अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बन गई हो, लेकिन अमीषा पटेल अपनी कम स्क्रीन उपस्थिति से असंतुष्ट हैं.

undefined

उन्होंने हाल ही में कहा था कि अगर तारा सिंह और सकीना के सीन्स ज्यादा नहीं होंगे, तो वह गदर 3 को रिजेक्ट कर देंगी, जिसे दर्शकों ने गदर 2 में मिस कर दिया.

undefined

जब निर्देशक अनिल शर्मा से अमीषा के बयान के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बॉलीवुड हंगामा को बताया कि अभिनेत्री ने फिल्म के दौरान बहुत सी बातें कही हैं, जिस पर वह कोई कमेंट नहीं करना चाहेंगे.

undefined

उन्होंने कहा कि वह उनका सम्मान करते हैं और आगे भी करते रहेंगे. हालांकि, अनिल ने कहा कि सकीना का किरदार उनके दिल से पैदा हुआ था, अमीषा से नहीं. उन्होंने कहा, “मैं खुद नहीं जानता कि गदर 3 में क्या होगा.

undefined

अनिल ने आगे कहा, उनके कहने या सोचने से क्या होता है? मुझे खुशी है कि वह गदर से इतनी जुड़ी हैं. मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं. वो अच्छा या बुरा जो भी बोले, उनका मन है.”

undefined

अनिल ने अपने पिछले इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने सकीना का किरदार निभाने के लिए किसी दूसरे एक्टर को चुना था, क्योंकि अमीषा एक्टिंग में कमजोर थीं. हालांकि, उन्होंने अमीषा को उनके लुक और अमीर लड़की के रवैये के कारण इस भूमिका के लिए चुना.

undefined

उन्होंने अमीषा के रवैये पर भी तंज कसा था, जो कई बार दिक्कतें पैदा कर देता है. उन्होंने कहा, “वो बड़े घर की बिटिया है, उनके मिजाज थोड़े बड़े हैं, मगर दिल की बुरी नहीं हैं, दिल की अच्छी हैं.

undefined

गदर 2 की रिलीज से पहले अमीषा ने कहा था कि उनके और अनिल शर्मा के बीच कोई दुश्मनी नहीं है. उन्होंने कहा कि उनके बीच पिता-बेटी का रिश्ता है, वे बहुत लड़ते हैं, वह उन्हें इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर देती है और फिर से अनब्लॉक कर देती है.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola