ePaper

Gadar 2: सनी देओल की 'गदर 2' से एक और एक्शन सीन वायरल, बैकग्राउंड में गूंजी अमरीश पुरी की आवाज

Updated at : 05 Feb 2023 1:49 PM (IST)
विज्ञापन
Gadar 2: सनी देओल की 'गदर 2' से एक और एक्शन सीन वायरल, बैकग्राउंड में गूंजी अमरीश पुरी की आवाज

Gadar 2 के इस सीन में सनी देओल को पगड़ी के साथ पठानी सूट पहने देखा जा सकता है. वह धूल भरी जगह पर सैनिकों के एक समूह से लड़ते नजर आ रहे हैं. अभिनेता को एक साथ लगभग 15-20 आदमियों से लड़ते हुए उन्हें घूंसे मारते देखा जा सकता है.

विज्ञापन

Gadar 2: सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है. तारा सिंह और सकीना की प्रेम कहानी एक बार फिर दर्शकों को दिल जीतने के लिए तैयार है. फिल्म के निर्माता चीजों को छुपा कर रखने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उत्सुक प्रशंसक इसके सीन लीक कर दे रहे हैं. अब फिल्म का एक और एक्शन सीन इंटरनेट पर वायरल हो गया है.

गदर 2 का एक्शन सीन वायरल

इस सीन में सनी देओल को पगड़ी के साथ पठानी सूट पहने देखा जा सकता है. वह धूल भरी जगह पर सैनिकों के एक समूह से लड़ते नजर आ रहे हैं. अभिनेता को एक साथ लगभग 15-20 आदमियों से लड़ते हुए उन्हें घूंसे मारते देखा जा सकता है. वहीं इसके बैकग्राउंड से आ रही अमरीश पुरी की आवाज ने फैंस को सरप्राइज कर दिया है. हालांकि फैंस सीक्वल में उन्हें मिस करेंगे क्योंकि अब वो हमारे बीच नहीं है.फिल्मी अनु नामक ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है.

https://twitter.com/Filmyanu/status/1621151257514897412
undefined
undefined
इस वीडियो ने किया फैंस को हैरान

इससे पहले गदर 2 का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सनी देओल को उनकी को-स्टार सिमरत कौर के साथ एक सीमेंट के खंभे से बंधे देखा जा सकता है. दोनों सैनिकों के एक समूह से घिरे नजर आ रहे हैं जिन्होंने उनकी ओर बंदूक तानी हुई है. सनी देओल को गुस्सा आता है तो वह पोल को आधा तोड़कर खुद को छुड़ा लेता है. मौजूद सैनिक हैरान नजर आ रहे हैं.

11 अगस्त को रिलीज होगी गदर 2

गणतंत्र दिवस 2023 के मौके पर फिल्म के मेकर्स ने रिलीज डेट के साथ नया पोस्टर भी शेयर किया था. पोस्टर में सनी अपने हाथ में हथौड़ा थामे दिख रहे हैं. सनी देओल ने ट्वीट किया, “हिंदुस्तान जिंदाबाद है… जिंदाबाद था… और जिंदाबाद रहेगा! इस स्वतंत्रता दिवस, हम आपके लिए दो दशकों के बाद भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा सीक्वल लेकर आए हैं. गदर 2, 11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी.”

Also Read: राखी सावंत के पति आदिल खान का पलटवार, बोले- मुझे सुशांत सिंह राजपूत नहीं बनना है… गदर की सीक्वल है फिल्म

बता दें कि, अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित गदर 2 साल 2001 की गदर: एक प्रेम कथा का सीक्वल है. फिल्म में अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा भी होंगे, जिन्होंने पहले भाग में सनी और अमीषा के बेटे की भूमिका निभाई थी. इसके अलावा भी फिल्म में नये चेहरे नजर आयेंगे.

विज्ञापन
Budhmani Minj

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola