ePaper

Gadar 2 Box Office Collection: सनी देओल की फिल्म अब भी मचा रही 'गदर', 38वें दिन की इतनी कमाई

Updated at : 19 Sep 2023 7:01 AM (IST)
विज्ञापन
Gadar 2 Box Office Collection: सनी देओल की फिल्म अब भी मचा रही 'गदर', 38वें दिन की इतनी कमाई

सनी देओल अभिनीत गदर 2, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. हालांकि, सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म जवान की रिलीज के बाद फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई. आइये जानते हैं रविवार को मूवी ने कितनी कमाई की.

विज्ञापन
undefined

सनी देओल की बहुप्रतीक्षित सीक्वल गदर 2 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की. इसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए.

undefined

फैंस को तारा सिंह और सकीना की ऑनस्क्रीन जोड़ी काफी पसंद आई. इसलिए तो चाहे वो हैंडपंप वाला सीन हो या फिर हथौड़ वाला. सभी पर दर्शकों ने थियेटर्स में जमकर सीटियां बजाई.

undefined

हालांकि शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर, जवान के आने के बाद गदर 2 के प्रदर्शन में गिरावट आई. हाल के दिनों में इसकी लोकप्रियता में गिरावट जारी है. लेकिन, वीकेंड पर एक बार फिर मूवी के कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई.

undefined

अनिल शर्मा की ओर से निर्देशित फिल्म ने 38वें दिन करीब 1 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद टोटल कलेक्शन 519 करोड़ हो गया है.

undefined

इस बीच, जवान अजेय रहा है. यह एक्शन फिल्म अपने दूसरे सप्ताह में भी मजबूत बनी हुई है. यह जल्द ही 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली है.

undefined

गदर 2 लगभग एक महीने से बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है. फिल्म ने पहले वीकेंड पर 23 करोड़ की कमाई की थी. वहीं दूसरे सप्ताह इसने 8 करोड़, तीसरे वीकेंड पर 7 करोड़, चौथे पर 1 करोड़ की कमाई की थी.

undefined

कई फैंस फिर से गदर 2 देखना चाहते हैं, उनके लिए खुखखबरी है, क्योंकि जल्द ही ये मूवी ओटीटी पर आने वाली है. ओटीटी प्ले के अनुसार, ‘गदर 2’ का ZEE5 प्रीमियर 6 अक्टूबर, 2023 को होने वाला है.

undefined

यह फिल्म 2001 में रिलीज हुई ‘गदर: एक प्रेम कथा’ की अगली कड़ी है. दूसरी किस्त में सनी देओल और अमीषा पटेल क्रमशः तारा सिंह और सकीना के रूप में अपनी भूमिकाओं को दोहराते हैं. पीरियड एक्शन ड्रामा में उत्कर्ष शर्मा भी हैं.

undefined

गदर 2 में तारा सिंह अपने बेटे जीते को बचाने के लिए पाकिस्तान जाता है और जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस से दर्शकों को खूब एंटरटेन करता है.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola