Gadar 2 Box Office Collection: क्या 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी गदर 2, सनी देओल की फिल्म में आयी गिरावट

Published by : Ashish Lata Updated At : 24 Aug 2023 8:01 AM

विज्ञापन

Gadar 2 Box Office Collection Day 13: सनी देओल की फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. बीते दिनों मूवी ने 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी. अब सबकी नजर 500 करोड़ पर है. हालांकि बुधवार को गदर की कमाई में थोड़ी गिरावट देखी गई.

विज्ञापन
undefined

Gadar 2 Box Office Collection Day 13: सनी देओल और अमीषा पटेल अभिनीत फिल्म गदर 2 अब 500 करोड़ के आंकड़े की ओर बढ़ रही है. फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसके बाद बॉक्स ऑफिस पर इसने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये.

undefined

Sacnilk.com द्वारा बताए गए शुरुआती अनुमान के अनुसार, गदर 2 ने अपने दूसरे बुधवार को 10.40 करोड़ का कलेक्शन किया. जिसके बाद इसका टोटल बिजनेस करीब 411.10 करोड़ है.

undefined

गदर 2 रजनीकांत की तमिल फिल्म जेलर की रिलीज के अगले दिन 11 अगस्त को ओएमजी 2 के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. तीनों फिल्मों को सिनेप्रेमियों से शानदार प्रतिक्रिया मिली.

undefined

गदर 2, दो सप्ताह से भी कम समय में 400 करोड़ से अधिक कलेक्शन के साथ सबसे आगे है. जेलर ने अबतक 295 करोड़ और ओएमजी ने 123 करोड़ की कमाई की है.

undefined

गदर 2 ने 40 करोड़ की ओपनिंग ली थी और पहले हफ्ते में ही 284 करोड़ की कमाई कर ली थी. इसने बॉक्स ऑफिस पर दो सप्ताह पूरे करने से पहले ही 400 करोड़ का आंकड़ा हासिल कर लिया है और अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ क्लब -पठान और बाहुबली: द कन्क्लूजन के सदस्यों के साथ प्रतिस्पर्धा कर रही है.

undefined

गदर 2 की बंपर कमाई को देखते हुए सनी देओल ने दर्शकों का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कहा, ”आप सभी को धन्यवाद कि आपने गदर 2 को पसंद किया. मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा. हमने 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और आगे भी बढ़ेंगे.”

undefined

सनी ने आगे कहा, ये आपकी वजह से ही संभव हो सका. आप सभी को फिल्म पसंद आयी. तारा सिंह, सकीना और पूरे परिवार को आप सभी ने पसंद किया, दिल से धन्यवाद.

undefined

इस बीच निर्देशक अनिल शर्मा ने बुधवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. उनके साथ गदर 2 के कलाकार उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर और मनीष वाधवा भी थे.

undefined

1971 में स्थापित, गदर 2 तारा सिंह (सनी देयोल) की अपने बेटे चरणजीत सिंह (उत्कर्ष शर्मा) को पाकिस्तानी सेना से छुड़ाने के लिए पाकिस्तान की यात्रा की कहानी है. उत्कर्ष निर्देशक अनिल शर्मा के बेटे हैं और उन्होंने गदर: एक प्रेम कथा में बाल कलाकार के रूप में अभिनय किया था. इसमें मनीष वाधवा, गौरव चोपड़ा और सिमरत कौर भी हैं.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola