ePaper

MMS लीक होने से लेकर पाकिस्तानी हसीना को डेट करने तक, विवादों का हिस्सा रहे हैं अमीषा पटेल के भाई अश्मित

Updated at : 22 Mar 2023 8:57 AM (IST)
विज्ञापन
MMS लीक होने से लेकर पाकिस्तानी हसीना को डेट करने तक, विवादों का हिस्सा रहे हैं अमीषा पटेल के भाई अश्मित

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल इन-दिनों अपनी आने वाली फिल्म गदर 2 को लेकर सुर्खियों में हैं. आज हम एक्ट्रेस के भाई अश्मित पटेल के बारे में बात करेंगे. अश्मित अपनी एक्टिंग से ज्यादा कंट्रोवर्सी का हिस्सा रहे हैं. आईये जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े विवादों के बारे में...

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने यूं तो कई फिल्मों में अपने अभिनय से सबका दिल जीत लिया है, लेकिन गदर में सकीना बन अपनी मासूमियत से उन्होंने हर किसी को अपना फैन बना लिया. अब वह जल्द ही गदर 2 में दिखाई देने वाली है. हालांकि आज हम आपको एक्ट्रेस के छोटे भाई अश्मित पटेल के बारे में बताएंगे. उन्होंने साल 2003 में फिल्म ‘इंतहा’ से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. हालांकि एक्टिंग से ज्यादा वो विवादों में भी रहे हैं.

विवादों में रहे हैं अश्मित पटेल

अश्मित पटेल ने साल 2010 में कंट्रोवर्सियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 4’ में नजर आए थे. इस सीजन में उनका पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीणा मलिक संग खूब चर्चा हुआ था. दोनों ने ऑन कैमरा रोमांस की सारी हदें पार कर दी थी. कुछ सीन्स इतने खतरनाक थे कि मेकर्स को सीन काटने पड़े थे. हालांकि शो खत्म होने के बाद वीना मलिक ने अश्मित के खिलाफ कई बाते की और सनसनीखेज खुलासे किए थे. इंटरव्यू में वीणा ने कहा था कि बिग बॉस के घर में एक्टर उनके इनरवियर तक धोते थे. उन्होंने कहा कि मैं और अश्मित दोस्त थे, हम दोनों घर में साथ रहे तो थोड़ा केयर करने लगे थे. लेकिन मुझे उनसे कभी प्यार नहीं हुआ था.

एमएमएस हुआ था लीक

अमीषा पटेल के भाई का नाम एक्ट्रेस रिया सेन के साथ भी जुड़ा था. दोनों का एमएमएस वीडियो भी लीक हुआ था. जिसमें वो संदिग्ध अवस्था में नजर आए थे. हालांकि अश्मित ने कहा था कि वो वीडियो फेक है, ऐसा कुछ हुआ ही नहीं. रिया ने एक इंटरव्यू में इस वीडियो के बाद मुझे काफी नुकसान हुआ था. इसके अलावा अश्मीन का टीवी एक्ट्रेस महक चहल के साथ भी सगाई की खबरें आई थी. हालांकि कपल ने कुछ सालों तक डेट करने के बाद इस रिश्ते को तोड़ दिया था.

Also Read: सनी देओल को दिल दे बैठी थीं डिंपल कपाड़िया, शादीशुदा होने के बावजूद कर ली थी शादी! इस वजह से टूटा रिश्ता
अश्मित पटेल के बारे में

बॉलीवुड एक्टर अश्मित पटेल का जन्म 13 जनवरी 1978 को दिल्ली में हुआ था. उन्होंने अपनी स्कूलिंग के बाद यूएस से बिजनेस की डिग्री ली. साल 2003 में अश्मित ने फिल्म ‘इंतहा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. हालांकि अश्मित इन-दिनों अपनी पर्सनल लाइफ एंजॉय कर रहे हैं. उनकी ट्रैवलिंग वीडियो चलती रहती है. साल 2021 में उन्हें कई वेब सीरीज में भी देखा गया था. वे म्यूजिक वीडियो और इवेंट्स में भी नजर आते है.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola