ePaper

दो सहेलियों में दोस्ती, प्यार और फिर समलैंगिक शादी, घंटों चला हाइ-वोल्टेज ड्रामा

Updated at : 26 Jun 2020 5:32 PM (IST)
विज्ञापन
दो सहेलियों में दोस्ती, प्यार और फिर समलैंगिक शादी, घंटों चला हाइ-वोल्टेज ड्रामा

बेगूसराय : शादी के मात्र 15 दिनों के अंदर नयी नवेली दुल्हन ने पति को छोड़ कर अपनी सहेली के साथ रहने की जिद करने लगी. पति द्वारा सहेली से संबंध रखने से मना करने के बाद विवाद और बढ़ गया. नयी नवेली दुल्हन ने कहा कि वह अपनी सहेली से प्यार करती है, उसके बिना नहीं रह सकती. साथ ही पति से कहा कि मैं आपसे प्यार नहीं करती. उसके बाद प्रेम त्रिकोण का विवाद इतना बढ़ा कि मामला थाना तक पहुंच गया और घंटों हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा.

विज्ञापन

बेगूसराय : शादी के मात्र 15 दिनों के अंदर नयी नवेली दुल्हन ने पति को छोड़ कर अपनी सहेली के साथ रहने की जिद करने लगी. पति द्वारा सहेली से संबंध रखने से मना करने के बाद विवाद और बढ़ गया. नयी नवेली दुल्हन ने कहा कि वह अपनी सहेली से प्यार करती है, उसके बिना नहीं रह सकती. साथ ही पति से कहा कि मैं आपसे प्यार नहीं करती. उसके बाद प्रेम त्रिकोण का विवाद इतना बढ़ा कि मामला थाना तक पहुंच गया और घंटों हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा.

जानकारी के मुताबिक, शादी के मात्र 15 दिन के भीतर ही अंकित ने नयी नवेली पत्नी पूजा को उसकी सहेली सपना से संबंध रखने से मना कर दिया. उसके बाद पूजा ने सपना वर्मा को इस बात की सूचना दी. इसके बाद अंकित के घर पहुंच कर पूजा के साथ रहने की जिद सपना वर्मा करने लगी. प्रेम त्रिकोण का विवाद बढ़ता देख परिजनों ने मामले की सूचना नगर थाने को दी. मामला थाने तक पहुंचने के बाद घंटों हाई-वोल्टेज ड्रामा होता रहा. घटना बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक की है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि दो लड़कियों ने पहले समलैंगिक प्रेम विवाह किया. फिर बाद में उसी दो लड़कियों में से एक लड़की की शादी बेगूसराय के अंकित से हो गयी. मामला प्रकाश में आने के बाद विवाद बढ़ना शुरू हो गया. इसके बाद नगर थाने की पुलिस ने हस्तक्षेप कर तत्काल दोनों लड़कियों को पुलिस सुरक्षा में थाने ले आयी. बताया जाता है कि झारखंड के चतरा की रहनेवाली पूजा कुमारी और सपना वर्मा दोनों एक ही मॉल में काम करती थी. धीरे-धीरे उन दोनों में दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गयी. दोनों लड़कियों ने आपस में प्रेम विवाह कर लिया.

सपना वर्मा को लड़का मानती थी पूजा

पूजा कुमारी के अनुसार, वह सपना वर्मा को लड़की नहीं, लड़का मानती है. यही नहीं, वह सपना को पति मान कर दो वर्षों से उसके साथ रह रही थी. समलैंगिक होने की जानकारी पर परिजनों को होने पर उन्होंने दबाव डाल कर पूजा की शादी बेगूसराय के पटेल चौक निवासी अंकित कुमार से कर दी.

शादी के समय पूजा ने पति को दी थी समलैंगिक होने की जानकारी

शादी के समय ही पूजा ने अंकित को अपने समलैंगिक संबंध के विषय में सारी बात बता दी थी. पूजा कुमारी के अनुसार उस समय अंकित ने कोई विरोध नहीं जताया था. पूजा ने बताया कि अंकित ने कहा था कि तुम्हारे प्रेम संबंध से मुझे कोई परेशानी नहीं है.

शादी के बाद पति ने पत्नी को सहेली से संबंध रखने से किया मना, फिर…

पुलिस ने बताया कि शादी के महज 15 दिन के भीतर ही अंकित ने पूजा को सपना से संबंध रखने से मना कर दिया. उसके बाद पूजा ने सपना वर्मा को इस बात की सूचना दी. सूचना मिलते ही अंकित के घर सपना वर्मा पहुंची और पूजा के साथ रहने की जिद करने लगी. विवाद बढ़ता देख परिजनों ने नगर थाने को इसकी सूचना दी. मामला थाने तक पहुंचने के बाद घंटों हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. नगर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि मामले को सुलझाने की कोशिश की जा रही है.

इनपुट : बेगूसराय से विपिन

विज्ञापन
Kaushal Kishor

लेखक के बारे में

By Kaushal Kishor

Kaushal Kishor is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola